MP News: सोलर पैनल लगाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, कैसे करें आवेदन, जानिए
केंद्र सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में एक किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रूपये, दो किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर 60 हजार रुपए तथा तीन किलोवाट या उससे ऊपर 10 किलोवॉट तक के सोलर संयंत्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है।
इसके लिए देशभर के उपभोक्ताओं को इस योजना में शामिल करके पीएम सूर्य घर योजना से जोड़ने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट https://wwwpmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट www.portal.mpcz.in अथवा उपाय एप, वॉट्सएप चेटबॉट व टोल फ्री नं, 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए खरगोन जिले के नागरिक भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन, पंजीयन करना होगा। राज्य का चुनाव करके विद्युत वितरण कंपनी चुनें। फिर उपभोक्ता क्रमांक दर्ज करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें। उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन कर रूफटाप सोलर के लिए आवेदन करें। अनुमोदन अर्थात अप्रूवल के लिए थोड़ा इंतजार करें। बिजली वितरण कंपनी में पंजीकृत वेंडर से ही सौर संयंत्र लगवाएं। एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण जमा करें।
नेट मीटर की स्थापना और डिस्काम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कमीशनिंग रिपोर्ट प्राप्त कर अपना बैंक खाता विवरण तथा एक निरस्त चेक पोर्टल के माध्यम से जमा करना होगा। इसके बाद 45 दिनों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी हितग्राही को प्राप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़े- MP News: फसल बीमा योजना की तारीख बढ़ी आगे, इस दिन तक किसान कर सकेंगे आवेदन












Click it and Unblock the Notifications