MP News: फसल बीमा योजना की तारीख बढ़ी आगे, इस दिन तक किसान कर सकेंगे आवेदन
मध्यप्रदेश के समस्त ऋणी एवं अऋणी किसान 10 जनवरी 2025 तक अधिसूचित फसलों का फसल बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है।
समस्त ऋणी एवं अऋणी किसान 10 जनवरी 2025 तक अधिसूचित फसलों का फसल बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है।

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए, प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों से किसी भी अधिसूचित फसल के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा आवरण एवं वित्तीय समर्थन प्राप्त हो सके, इस हेतु भारत सरकार के पत्र/दिशा-निर्देशो के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी 2024-25 के बीमांकन हेतु राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर समस्त ऋणी एवं अऋणी कृषको की बीमांकन करने एवं कृषक प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि को 31 दिसम्बर 2024 से बढाकर, 10 जनवरी 2025 कर दी गई है।
यह योजना शासन द्वारा किसानों के हित में खेती किसानी उद्यम को समुचित आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। जिले के समस्त ऋणी एवं अऋणी किसान 10 जनवरी 2025 तक अधिसूचित फसलों का फसल बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान फसल का बीमा करा सकते हैं। बीमित फसलों को प्राकृतिक या स्थानीय आपदाओं व कीट पतंग इत्यादि से नुकसान होने पर किसानों को बीमा का लाभ दिया जाता है। किसान आधारकार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति व भूमि संबंधित दस्तावेज (खतौनी) इत्यादि के आधार पर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय, स्थानीय बैंक, सीएससी एवं एआईसी प्रतिनिधि से संपर्क किया जा सकता है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के समस्त ऋणी एवं अऋणी किसान 10 जनवरी 2025 तक अधिसूचित फसलों का फसल बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है। समस्त ऋणी एवं अऋणी किसान 10 जनवरी 2025 तक अधिसूचित फसलों का फसल बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है।
ये भी पढ़े- Indore में नगर निगम करवाएगी 450 करोड़ के काम, किस कॉलोनी में क्या होगा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications