Singrauli News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से उल्टी दौड़ने लगी कार, एयरबैग से कैसे बची जान CCTV में कैद हुई घटना

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां बस की टक्कर से कार 50 मीटर पीछे खिसक गई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कार में सवार 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

खौफनाक हादसा शनिवार शाम का है। बरगवां थाना क्षेत्र के परसौना बरगवां मुख्य मार्ग के गडेडिया में घटना हुई है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Singrauli high speed car bus

जानकारी अनुसार कार में सवार ड्राइवर शनिवार को करीब 5 बजे शाम वाहन मालिक सहदेव वैश्य के दो बच्चों को लेकर बरगवां में घूमने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गडेडिया में पहुंचा, उसमें सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ब्रेक लगाने के बाद भी कार 50 मीटर पीछे चली गई।

एक्सीडेंट के दौरान कार के एयर बैग खुल गए थे, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। इस घटना में कार में सवार दोनों बच्चों को चोटें आई हैं, जिसका उपचार चल रहा है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल कार चालक की शिकायत पर बरगवां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+