MP: सिंहस्थ-2028 तक शुद्ध होगी क्षिप्रा नदी, टनल से निकलेगा स्वच्छ पानी, बेहद खास है योजना

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कान्ह क्लोज डक्ट, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी एवं हरियाखेड़ी एकीकृत परियोजनाओं से क्षिप्रा नदी स्वच्छ, अविरल व प्रवाहमान होगी।

क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए अभी तक की सबसे आधुनिक योजना से हो रहा है। यह काम कान्ह नदी को डाइवर्ट कर क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के लिए किया जा रहा है, सबसे उन्नत तरीके से भागीरथी प्रयास किए जा यह हैं। एकीकृत परियोजनाओं से सिंहस्थ- 2028 में क्षिप्रा नदी के जल से स्नान होगा।

Ujjain

मध्यप्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल होगी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना की कार्य प्रगति की समीक्षा निरीक्षण कर की है।

सिंहस्थ-2028 दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की महत्वाकांक्षी सबसे अलग अनूठी कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना जिससे क्षिप्रा नदी स्वच्छ व अविरल होगी, कान्ह नदी का गंदा पानी शहर के बाहर स्वच्छ कर गंभीर डाउनस्ट्रीम में भेजा जाएगा।

बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कान्ह क्लोज़ डक्ट के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। परियोजना अंतर्गत गंगेड़ी यार्ड में कार्य की प्रगति देख कलेक्टर सिंह ने कास्टिंग के कार्य की गति और बढ़ाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर सिंह ने छायन में कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना में शाफ़्ट के माध्यम से टनल्स बनाई जा रही है, इसमें से बामोरा ग्राम में शाफ़्ट के अंदर जाकर टनलिंग का कार्य कलेक्टर सिंह ने देखा। कलेक्टर सिंह ने टनलिंग का कार्य तीव्र गति से होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर सिंह ने टनल्स में कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के उज्जैन में कान्ह क्लोज डक्ट, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी एवं हरियाखेड़ी एकीकृत परियोजनाओं से क्षिप्रा नदी स्वच्छ, अविरल व प्रवाहमान होगी।

ये भी पढ़े- MP: टनल से निकलते ही शुद्ध हो जाएगा कान्ह नदी का पानी, सबसे अनूठी परियोजना है बेहद खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+