I Love You के जवाब में शिवराज बोले-'हमसे क्या भूल हुई जो ये सज़ा हमको मिली', देखें वीडियो

Shajapur News, शाजापुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने धमाकेदार भाषणों के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि वे बड़े से बड़े मंच पर जनता को संबोधित कर उनको अपना बना लेते हैं। वहीं, अगर उनका भाषण मध्यप्रदेश की भूमि पर हो तो फिर कहने की क्या। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शिवराज को उनके भांजों (जनता) ने मामाजी आई लव यू (I Love You) कहा तो उन्होंने कहा हमसे क्या भूल हुई जो ये सज़ा हमको मिली।

Shivraj Singh Chouhan Supporters says I Love you Mama ji in Shajapur

आपको बता दें कि पाला पड़ने से ओलावृष्टि होने से मध्यप्रदेश के किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। शुक्रवार को शाजापुर में मौसम की मार झेल रहे किसानों के हाल जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। वे शाजापुर जिले के कालापीपल में भीड़ को सम्बोधित कर रहे थे। इस बीच भीड़ में से कई बार उनके लिए आवाज आई कि आई लव यू मामाजी...हमें मामा चाहिए। इस पर शिवराज ने कहा कि हमसे क्या गलती हुई जो ये सजा हमको मिली।

Shivraj Singh Chouhan मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में मिली हार को लेकर खुद को और जनता को दिलासा देने के लिए शिवमंगल सिंह सुमन की कविता वरदान मागूंगा नहीं की दो पंक्तियां दोहराकर भी समां बांध दिया।

Shivraj Singh Chouhan i love you

लंगड़ी नहीं, पूरी सरकार बनाएंगे- चौहान

Shajapur में चौहान ने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। काला पीपल में भी नर्मदा का पानी लाने की ओर कदम बढ़ाया। फिर हमसे क्या भूल हुई ये जो सजा हमको मिली। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जीते तो वे भी नहीं है। कब टपक जाए कोई भरोसा नहीं है। ऐसी लंगड़ी तो हम भी बना लेते, लेकिन हमने तय किया ऐसी लंगड़ी सरकार नहीं बनाएंगे, जब बनाएंगे पूरी बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+