जैन मुनि प्रणम्य सागर से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,लिया आशीर्वाद
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैन मुनि प्रणम्य महाजार जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुख्य मंत्री ने कहा मुझे परमपूज्य जैन मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनके चरणों को पखारने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज सतना में परम पूज्य जैन मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। संतों का सानिध्य सदैव सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संत श्री का आशीर्वाद सदैव मध्यप्रदेश पर बना रहे, यही शुभेच्छा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में आगानी चुनाव के मद्दनेजर शिवराज सिंह चौहान लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं और प्रदेश में सरकार द्वारा किए गए कामों को बता रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गुन्नौर विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का विकास रथ है, जो निरंतर जनता के विश्वास को साथ लेकर प्रगतिपथ पर गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा आज पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राजेश कुमार वर्मा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सहभागिता कर जनता से विजय का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है, इस योजना को बनाकर मेरा जीवन धन्य हो गया है। अगला लक्ष्य मेरा सीधे-सीधे महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए देना है। मैं महिलाओं को लखपति बनाऊंगा। मैं चाहता हूं कि महिलाएं साल में एक लाख रुपए कमाएं।
शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बना दिया था। तुमने विकास के सारे काम ठप्प कर दिए। एक भी विकास का काम नहीं किया। यह कांग्रेस के पाप हैं, क्या ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में आना चाहिए। मैं तुम्हारा भाई हूं।












Click it and Unblock the Notifications