MP News: भगोरिया में मामा शिवराज का आदिवासी अंदाज, पत्नी साधना सिंह के साथ जमकर किया डांस
MP में इन दिनों भगोरिया पर्व का उत्साह देखने मिल रहा है, जहां आदिवासी अंचलों में भगोरिया पर्व पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सीहोर जिले के ब्रिजिस नगर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया. साथ ही आदिवासी अंदाज दिखाते हुए पत्नी साधना सिंह के साथ जमकर डांस भी किया।
सीहोर जिले के ब्रिजिस नगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने हाथ में तीर कमान लेकर पत्नी साधना सिंह के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सभी को भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं भी दी है।

ट्रेन में किया था सफर
चुनावी हलचल तेज है, ऐसे में अब प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में प्रचार-प्रसार के लिए निकल चुके हैं, जहां विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने मिला, यहां शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ पैसेंजर ट्रेन में सफर किया।भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र की गंज बासौदा विधानसभा में प्रचार के लिए पैसेंजर ट्रेन में सफर करते हैं। इस दौरान वह कहते हैं, "जहां जनता होती है, वहां मामा होता है। मैं लोगों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके लिए काम करूंगा।
लगातार दिख रहे अलग अंदाज
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र की इछावर विधानसभा पहुंचे थे, जहां शिवराज सिंह चौहान ने भाउखेड़ी में कार्यकर्ता साथियों के साथ यहां की प्रसिध्द मावा-बाटी खाई थी। इस क्षेत्र की रस-मलाई व मावा-बाटी प्रदेशभर में काफी प्रसिध्द है। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान के अलग-अलग अंदाज सामने आ चुके हैं, जहां अबकी बार शिवराज सिंह चौहान ने भाऊखेड़ी की प्रसिद्ध मावा बाटी का स्वाद कार्यकर्ताओं के साथ लिया था।
ये भी पढ़े- 'जहां जनता, वहां मामा', पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से विदिशा तक की यात्रा












Click it and Unblock the Notifications