कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद एक्शन में दिखे शिवराज सिंह चौहान, बुलाई अधिकारियों की बैठक
MP News: कल कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद आज शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में आवंटित हो गया और उन्हें देश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही उनके पास ग्रामीण विकास मंत्रालय भी रहेगा।
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलती शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आए उन्होंने दोनों विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बता दे इससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एमपी के नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि एवं पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब यह दोनों ही विभाग शिवराज सिंह चौहान के पास है।

संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी गई है। उन्हें पहले सिविल एविएशन मंत्रालय का दायित्व था, जो अब राम मोहन नायडू को सौंपा गया है। साथ ही, सिंधिया को पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय का भी दायित्व सौंपा गया है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक को सौंपी गई है। इसी मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को सौंपी गई है। वहीं, जनजातीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications