Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंध्र प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- जगन मोगन रेड्डी सरकार ने आंध्र को तबाह व बर्बाद कर दिया

Lok Sabha Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को आंध्रप्रदेश के नैल्लोर, ओंगोल, चित्तुर, तिरूपति और राजमपेटा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली और भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

पूर्व सीएम शिवराज ने नैल्लोर में दीवार लेखन किया, पौधरोपण किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा की। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं कि, मोदी जी का परिवार ही नहीं है लेकिन आज पूरा भारत कह रहा है कि ये देश मोदी जी का परिवार है। वहीं उन्होंने कहा कि, जगन मोहन रेड्डी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने आंध्र प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है।

Shivraj Singh Chouhan held Andhra Pradesh Ongole Tirupati and Rajampet Lok Sabha election meetings

जगन मोहन सरकार आंध्र को लूटने का काम कर रही है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है। रेत माफिया, खनन माफिया, सरकार खुद शराब माफिया है। पार्टी के एमएलए, एमपी, नेता को रेत बांट रहे हैं। रेत में भी पूरे आंध्र प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। भू-माफिया लूटेरे हैं, जहां खाली जमीन देखी वहां जगन मोहन रेड्डी के लोग पहुंच रहे है, कब्जा कर रहें है, कोई सुनने वाला नहीं है, केवल भोली-भाली जनता को लूट रहें हैं। शराब माफिया सरकार ही बन गई है, यहां तो शराब सरकार ही बेचती है, सरकार का काम होता है जनता का भला करना, लेकिन यहां की सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले कहते थे कि, शराब पर प्रतिबंध लगा दूंगा, जबकि इस सरकार ने शराब से 36 हजार करोड़ रूपए की आय प्राप्त की है। जो आय पहले 6 हजार करोड़ रूपए थी वो अब बढ़कर 36 हजार करोड़ हो गई है।

जगन मोहन सरकार हिंदू विरोधी है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, आंध्र प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, जनता की कोई सुनने वाला नहीं है, यहां दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, एक तरफ हमने मध्यप्रदेश में तय किया है कि, बेटियों पर गलत नज़र डालने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे और दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जगन मोहन रेड्डी की सरकार हिंदू विरोधी, हिंदु मंदिरों पर हमले हो रहे है, अगर कोई विरोध करने जाता है तो उस पर भी हमला किया जाता है। आयोध्या में राम मंदिर बन गया है, पूरा देश उत्सव मना रहा है। काशी में कॉरिडोर बन गया है और यहां हिंदु विरोधी गतिविधियां हो रही है।

मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। एक तरफ राहुल गांधी जैसे नेता और दूसरी तरफ भारता माता के सपूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जो विकसित भारत के निर्माण में लगे हैं, आज दनिया में मोदी जी ने भारत का मान बढ़ाया है। अब दुनिया में मोदी-मोदी की गूंज सुनाई देती है, ये मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, समृध्द और सम्पन्न विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि, राहुल की यात्रा जहां-जहां जाती है वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है, हर दिन कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

मोदी की गारंटी, गारंटी को पूरा करने की गारंटी है

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ लोग कहते थे कि, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है, लेकिन हम कहते थे कि, तीनों राज्यों में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार कबनेगी। मध्यप्रदेश में तो ऐतिहासिक जीत मिली है, कभी भी इतना वोट प्रतिशत नहीं मिला था। महिलाओं ने तो भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ आशीर्वाद दिया है, महिलाएं भाजपा के साथ डटकर खड़ी रही है। मोदी जी देश के मन में है और उन्होंने विकसित भारत बनाने की गांरटी दी है। मोदी जी की गारंटी, गारंटी को पूरा करने की गारंटी है।

मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूरा करना है

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ता जा रहा है। मेरा विश्वास है कि, अकेली भाजपा 370 पार करेगी और एनडीए के साथ 400 पार, अबकी बार 400 पार और मध्यप्रदेश में भी भाजपा 29 की 29 सीटें जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, नैल्लोर कहीं पीछे न रह जाए यह सीट जीतकर मोदी जी को सौंपना है। यहां तो डबल सरकार बनाना है, दिल्ली में मोदी जी की सरकार और यहां भाजपा की सरकार।

उन्होंने कहा कि, मैं निवेदन करने आया हूं, यह सही समय है आंध्र प्रदेश में परिवर्तन का समय है, लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे और यहां विधानसभा भी जितेंगे। लाभार्थियों, महिलाओं, युवाओं से संपर्क करना है और जगन मोहन रेड्डी की असलियत भी बताना है और मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताना है। चुनाव तक पूरा समय बूथ का कार्यकर्ता पार्टी को दें, और घर-घर जाए, अलख जगाएं, ताकि हम तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाए। संकल्प लें कि, विधानसभा में भी जीतेंगे और लोकसभा में भी जीतेंगे, हम अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगें। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने महिला दिवस पर रसोई गैस पर 100 रूपए कम कर सौगात दी है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। वहीं जगन मोहन रेड्डी ने कूड़े पर भी कर लगा दिया, जिसने कूड़े पर कर लगाया उसकी सरकार को कूड़े में फैंक दो, उखाड़ कर फैंक दो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+