MP News: सीएम शिवराज सिंह का 10 मार्च को शिवपुरी विजिट, 270 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

शुक्रवार को शिवपुरी जिले के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 270 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

cm

Shivpuri visit of CM Shivraj Singh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चंबल संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे यहां शिवपुरी में आयोजित लाड़ली बहना संवाद और पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस सिलसिले में सीएम हाउस कार्यालय में बैठक भी हुई। जिसमें वर्चुअली शामिल हुए शिवपुरी कलेक्टर और एसपी से तैयारियों की जानकारी भी ली। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान लगभग 270 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

shivraj singh

शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम के साथ लाड़ली बहना संवाद में कई घोषणाएं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान सहित शिवपुरी में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की पर्याप्त संभावनाएँ विद्यमान हैं। उद्यान में प्राकृतिक बाघों का समृद्ध इतिहास रहा है। बाघों के पुनर्स्थापन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ने से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री 10 मार्च को शिवपुरी में लाड़ली बहना संवाद और पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कंसोटिया, वन बल प्रमुख श्री आर.के. गुप्ता मौजूद थे। शिवपुरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअली शामिल हुए।

लाड़ली बहनों से करेंगे संवाद
जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री पोलो ग्राउण्ड पर होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहनों से भी संवाद करेंगे। लगभग 270 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। भव्य स्वरुप में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। शिवपुरी जिले में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय लोग भी आयोजन को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+