MP Weather: एमपी में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, भोपाल इंदौर का तेजी से बदल रहा मौसम, तापमान में भारी गिरावट

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के कारण ठंड बढ़ रही है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे शहरों में भी तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Weather in Madhya Pradesh

पचमढ़ी में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि मंडला समेत अन्य जगहों पर भी तापमान में गिरावट देखी गई है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अहसास बढ़ने लगा है।

प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खजुराहो में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आज प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा।

हालांकि कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। ज्यादातर जिलों में रात में हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है। सुबह के समय भी कोहरा देखने को मिल रहा है. इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में आज ठंड का असर ज्यादा बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक
सोमवार से सुबह शाम दोनों समय कोहरा और ठंड बढ़ेगी। रविवार को सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में 7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडला में 10.5 डिग्री, मलाजखंड में 12.1 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री और उमरिया में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

छिंदवाड़ा में 12.4, शाजापुर में 12.5, उमरिया में 13.0, बैतूल में 13.7, रायसेन में 14.0, वहीं प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो सबसे कम जबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 30.1 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री, इंदौर में 30.2 डिग्री और ग्वालियर में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+