Sehore News: महिला अधिकारी ने शिकायतकर्ता को दी जेल भेजने की धमकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sehore News: सीहोर में महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी का एक वायरल वीडियो चर्चा में है‌। महिला अधिकारी शिकायत वापस लेने के लिए एक शख्स को बुरी तरह धमकाते हुए नजर आ रही हैं।

Sehore News: सीहोर में महिला बाल विकास के एक अधिकारी द्वारा शिकायत वापस लेने के लिए एक ग्रामीण को धमकाने का वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दरअसल सीहोर के ग्राम मुंगावली दोराहा के राजेश रजक ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजेश द्वारा आंगनवाड़ी में पोषण आहार नहीं मिलने की शिकायत सीहोर कलेक्टर को की थी। इसके बाद इसकी जांच के लिए महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी माधवी सिंह को भेजा गया।

Threat to send to jail video

परियोजना अधिकारी ने शिकायत की जांच तो नहीं की बल्कि उल्टा शिकायत करता राजेश को जेल भेजने की धमकी देने लगी। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि परियोजना अधिकारी राजेश रजक को शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।

इसके लिए राजेश को जेल भेजने की धमकी भी दे रही है‌। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की वन इंडिया हिंदी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सीहोर एसडीएम को जांच के आदेश भी दिए हैं एवं कार्रवाई की बात भी की है।

मामले को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी की मामला संज्ञान में आया है। एसडीएम को जांच के आदेश भी दिए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+