मप्र: होटल में लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाते पकड़े एसडीएम और तहसीलदार
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एसडीएम और तहसीलदार होटल में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ जाने से शहर में सनसनी मच गई है। धनवंतरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल पर धावा बोलकर सभी के मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरु कर दी है। जिला प्रशासन के इन अधिकारियों के पकड़ जाने पर सभी आला अधिकारी हैरत में आ गए हैं। जिला कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर एक एएसआई को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एसडीएम और तहसीलदार शुक्रवार की रात में होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे।

दरअसल, शहर के धनवंतरी इलाके में बीतीरात एक होटल में एसडीएम पीके सेन और तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव को दो लड़कियों के साथ धनवंतरी पुलिस चौकी पर पत्रकारों ने पकड़ा था। पकड़ने जाने के बाद एसडीएम मौके से मुंह छुपाकर भागने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय पुलिस और पत्रकार इस मामले को रफा दफा करने के लिए एसडीएम और तहसीलदार से लाखों रुपए की सौदेबाजी कर रहे थे, लेकिन एसडीएम के मुंह छुपाकर भागने का विडिओ सोशल मीडिया में वायरल होने से मामला सामने आ गया।

जिला प्रशासन के दो अधिकारियों के इस मामले से जिला प्रशासन के अधिकारी भी सकते में आ गए। पुलिस अधीक्षक ने धनवंतरी पुलिस चौकी के एएसआई संतोष गोंटिया को तत्काल पद से निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर छवि भारद्वाज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ें- लखनऊ शूटआउट: बैकुंठ धाम में हुआ विवेक का अंतिम संस्कार, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications