'हमारा संविधान हमारा धर्मग्रंथ', अंबेडकर की चिट्ठी देख भावुक हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया
Madhya Pradesh News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय द्वारा दिल्ली में आयोजित, 'डाक प्रदर्शनी' का अवलोकन किया एवं भारतीय गणतंत्र और संविधान के 75 वर्ष की यात्रा पर इंडियन पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी किए गए एक विशेष पोस्ट कार्ड का विमोचन किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारा संविधान हमारा धर्मग्रंथ है। हमारा संविधान देश को विकास और प्रगती के पथ पर अग्रसर ले जाने वाला है। यह हमारा मार्गदर्शक है। और आज जब भारत तेजी से उस पथ पर चल चुका है तो नई पीढ़ी को भी नई ऊर्जा के साथ इस सफर पर जोड़ना हमारा कर्त्तव्य है।

उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय डाक संग्रहालय केवल एक संग्रहालय नहीं है यह लोगों की भावनाओं की एक एक पूंजी है। सिंधिया ने कहा जो पुराने डाक टिकट का खजाना हमारे संग्रहालय में है,वह उस जमाने का है जब कोरल और सॉफ्टवेयर के आधार पर फोटोशॉप के आधार पर डाक टिकट डिजाइन नहीं होते थे बल्कि हाथ के ड्राइंग से डिजाइन होते थे।
अंबेडकर की चिट्ठी देख भावुक हुए सिंधिया
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ऐतिहासिक चीठ्ठी को देखा, जिसे संविधान के रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा था। इस चिट्ठी को देखकर सिंधिया भावुक हो गए। उन्होंने इस अवसर पर चिट्ठी लिखने की परंपरा की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि चिट्ठी लिखने में जो भावनाएँ व्यक्त होती हैं, वह आज के ईमेल या संदेशों में नहीं आ पातीं।
यह भी पढ़ें: MP News: किराए पर कार चलाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस की इस एडवाइजरी पर दें ध्यान
सिंधिया ने सीएम मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा मध्य प्रदेश में नया विकास और प्रगति का दौर शुरू हुआ है,यह मुख्यमंत्री के निवेशकों के कार्यक्रम के जरिए हो रहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात कर Philately(टिकट इकट्ठा करने वाले) क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कलाकारों एवं संग्राहकों के साथ चर्चा भी की।












Click it and Unblock the Notifications