Sanatana Dharma Row: 'मंदिरों की सीढ़ियों पर उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर', लोग पैर पोंछकर कर रहे हैं विरोध

Sanatana Dharma Row: 'सनातन धर्म' पर विवादित बयान देने वाले डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में इंदौर के हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अलग ढंग से उनके खिलाफ प्रदर्शन किया है, जो कि चर्चा के घेरे में आ गया है।

Sanatana Dharma Row

इन लोगों ने मंदिर की सीढ़ियों पर उदयनिधि स्टालिन की फोटो लगा दी है, जिससे भक्त उदयनिधि के फोटो पर पैर रखकर, जूते पोंछकर मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिस पर लोग स्टालिन के खिलाफ लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से इस तरह का ये पहला विरोध प्रदर्शन है।

मुंबई में दर्ज हुआ केस

महाराष्ट्र में उदयनिधि स्टालिन पर इस बयान की वजह से केस भी दर्ज किया गया है। इस बारे में एक दिन पहले ही मीरा रोड पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी थी। उदयनिधि स्टालिन पर हेटस्पीच देने के जुर्म में 153ए और 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले जूनियर स्टालिन पर इसी मामले में दिल्ली में भी केस दर्ज हो चुका है।

Sanatana Dharma Row

क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने?

दरअसल हाल ही में उदयनिधि तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स एसो. के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने भरे मंच से कहा कि 'मैं उन लोगों में शामिल हूं जो सनातन धर्म का विरोध नहीं करते है बल्कि उसका खात्मा करने में यकीन करते हैं, मेरे हिसाब से सनातन धर्मं मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया जैसा है, जिसका विरोध नहीं करना है बल्कि इसको जड़ से खत्म करना है।'

सनातन धर्म महिलाओं और दलितों के साथ भेदभाव करता है

उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर जब बवाल मच गया तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि 'उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, बयान को गलत ढंग से दिखाया गया। उनका मतलब सनातन धर्म में व्याप्त बुराईयों की ओर था, ये धर्म महिलाओं और दलितों के साथ भेदभाव करता है इसलिए वो उसके उन्मूलन की बात कर रहे थे लेकिन भाजपा ने इसे गलत ढंग से प्रसारित कर दिया।'

'उदयनिधि स्टालिन नरसंहार की बात कर रहे हैं'

उदयनिधि स्टालिन के इस बयान पर तो भाजपा बुरी तरह से भड़की हुई है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा था कि 'उदयनिधि स्टालिन तो सनातन धर्म को मानने वालों के नरसंहार की बात कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+