रतलाम, सिवनी, भिंड, सीधी और बडवानी जिलों की विधानसभाओं में समरसता यात्राओं ने किया जनसंवाद
Samrasata yatra News: मध्य प्रदेश में जन-जन तक संत शिरोमणि रविदास की शिक्षाओं को पहुंचाने एवं समरसता भरे समाज की स्थापना के उद्देश्य से भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में 5 समरसता यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।
ये यात्राएं प्रदेश के प्रत्येक गांव से एक मुट्ठी मिट्टी और पवित्र नदियों का जल एकत्र कर सागर पहुंचेगी जहां 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 एकड़ में 102 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को इनयात्राओं ने रतलाम, सिवनी, भिंड, सीधी और बडवानी जिलों की विधानसभाओं में जनसंवाद करते हुए संत रविदास जी के सामाजिक समरस समाज के सन्देश दिया।

रतलाम जिले के आलोट में पहुंचने पर समरसता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
नीमच से प्रारंभ शिरोमणि रविदास जी समरसता यात्रा ने शुक्रवार को रतलाम जिले के आलोट विकासखंड में प्रवेश किया। ग्राम नागेश्वर उन्हेल में यात्रा का भव्य स्वागत, अभिनंदन किया गया। नागेश्वर उन्हेल में रविदास समरसता यात्रा का स्वागत संत सुधाकर पुरी महाराज, दिनेश व्यास महाराज, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत आदि जनप्रतिनिधियों तथा विशाल संख्या में उपस्थित नागरिकगणों ने किया।
पूरे रास्ते में यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर संत सुधाकर पुरी महाराज और दिनेश व्यास महाराज ने संत शिरोमणि रविदास चरण पादुका का पूजन किया, रविदास कलश को धारण किया। संतो के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों ने भी संत रविदास चरण पादुकाओं की पूजन के साथ कलश को धारण किया। इस दौरान पूरे रास्ते यात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत ग्रामीणजनों ने किया।
यात्रा के प्रवेश स्थल नागेश्वर उन्हेल से चलकर यात्रा भोजाखेड़ी, पाल नगर, बोरखेड़ा, खेड़ापति हनुमान, शीतला माता आदि ग्रामों से होती हुई आलोट शहर में पहुंची जहां विभिन्न चौराहों बाजारों से गुजरकर मंडी प्रांगण में पहुंचकर संवाद सभा में परिवर्तित हो गई। संवाद सभा में जनप्रतिनिधि, संत, महंतगण उपस्थित थे। यात्रा की राह में आने वाले ग्राम पंचायतों से सागर में बनने वाले मंदिर निर्माण के लिए पवित्र नदियों से जल एवं मिट्टी का संग्रहण किया गया।
यात्रा सर्व समाज को जोड़कर लोगों में सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचा रही - डॉ भदौरिया
श्योपुर से निकली संत रविदास समरसता यात्रा शुक्रवार को भिंड के उदोतगढ़ पहुंची जहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने संत शिरोमणि श्री रविदास की चरण पादुका का पूजन कर उन्हें अपने सिर पर उठाकर जिले में यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ मध्यप्रदेश बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष तथा समरसता यात्रा के संयोजक श्री घनश्याम पिरोनिया, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, उदोतगढ़ सरपंच सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा समरसता यात्रा का हर्सोल्लास के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। सुरपुरा फूप चौराहे पर सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने संत रविदास की चरण बाद गांव को लेकर पूजन किया और यात्रा की अगवानी की जन संवाद यात्रा में हुए शामिल।
फुप नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 8 खंडा रोड पर जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सागर में संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण 100 करोड़ की लागत से प्रारंभ किया जा रहा है इसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिसमें हम सब लोग भी सागर पहुंचकर यात्रा में शामिल हो और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर रविदास के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जनसंवाद को पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने भी संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications