MP News: क्या बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना, नहीं मिलेगा पैसा?, इस नेता ने दिए संकेत
मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जा रही है, जहां हाल ही में CM डॉक्टर मोहन यादव ने भविष्य में इस राशि को बढ़ाकर 3000 करने की बात कही है। वहीं अब लाड़ली बहना योजना के तहत बढ़ने वाली राशि को लेकर सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं।
हाल ही में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने आने वाले वक्त में लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाली राशि बंद होने के संकेत दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने BJP सरकार पर निशाना साधा है।

सज्जन सिंह वर्मा ने कही ये बात
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की, मेरे मध्य प्रदेश की हम सब की लाडली बहनों, मैं आपकी आंखें खोलना चाहता हूं, मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार ने आप प्यारी बहनों को सपने दिखाए हैं। मध्य प्रदेश की बहनों को कहा है कि, हर महीने हम 3000 रुपए महीने आपको देंगे। आपके हाथों को सशक्त करेंगे, इनकी औकात नहीं है की प्यारी बहनों को हर महीने यह 3000 रूपए दे पाए, यह आपका भाई सज्जन वर्मा बोल रहा है, ध्यान से सुनना।
कैसे बंद होगी योजना?
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, उनकी औकात नहीं है कि, यह आपको 3000 रुपए हर महीने दे पाए, यह षड्यंत्र करेंगे। दिल्ली की सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के माध्यम से, ऐसा ऑर्डर पास करवाएंगे कि, आपको अभी जो 1250 रुपए मिल रहे हैं, यह बंद हो जाएंगे। यह दोष किस पर देंगे, यह दोष न्यायपालिका पर देंगे, और करवा खुद रहे हैं, ये आदेश पास करवाएंगे की मुफ्त का पैसा अब किसी लाडली बहन या किसी व्यक्ति को नहीं मिलेगा। वोट पाने के लिए आपके विचारों का शोषण किया, आपके अमूल्य वोट 1250 में खरीदे हैं। यह ध्यान रखना दो-चार महीने में सुप्रीम कोर्ट से आर्डर कर लेंगे की कोई बहन को पैसा ना दे, कोई सरकार पैसा नहीं दे सकती, ध्यान रखना बहनों।
बहरहाल, अब देखना होगा कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की ओर से किया गया, ये दावा कितना सही साबित हो पाता है, और क्या आने वाले वक्त में लाड़ली बहना योजना बंद होगी या नहीं, ये एक बड़ा सवाल है.
ये भी पढ़े- MP News: मन्नत पूरी करने के लिए हाथी के नीचे से निकले जीतू पटवारी, बोले- अब, CM मोहन यादव की बारी












Click it and Unblock the Notifications