MP News: मन्नत पूरी करने के लिए हाथी के नीचे से निकले जीतू पटवारी, बोले- अब, CM मोहन यादव की बारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी हाल ही में अमरकंटक दौरे पर गए हुए थे, जहां उन्होंने मन्नत पूरी करने के लिए 3 फीट के हाथी के नीचे से निकलकर भगवान से प्रार्थना की है।
इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। वहीं मन्नत पूरी होने के बाद जीतू पटवारी ने भगवान से प्रार्थना की है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की BJP सरकार पर निशाना साधते हुए CM डॉक्टर मोहन यादव को 3 फीट के हाथी के नीचे से निकलने का चैलेंज दिया है।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, अमरकंटक की हाथी प्रतिमा को लेकर मान्यता है "यदि इसके नीचे से निकल जाते हैं, तो क्लेशों से मुक्ति और मनोकामना की पूर्ति हो जाती है!", आज नर्मदा जी के उद्गम स्थल पर, पुण्य सलिला की कृपा से, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकलकर माई के दरबार में दंडवत प्रणाम किया!, 2 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी ने 100 करोड़ की लागत से अमरकंटक में मां नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी!, अनूपपुर में मां नर्मदा लोक की कार्ययोजना बनाने का फैसला लिया था! क्या मोहन सरकार बताएगी, इस निर्णय पर कितना काम हुआ?, मैं फिर से पूछ रहा हूं कि "@BJP4MP धर्म, आस्था और विश्वास के नाम पर झूठ बोलने का आदतन अपराध कब तक करती रहेगी?", मैं पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हूं, 'अगली बार जब भी अमरकंटक आएं, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकल कर दिखाएं!' जनसेवा का भ्रम फैलाने वालों के, पाप और पुण्य का निर्णय मां नर्मदा करेंगीं!, नर्मदे हर, जीवन भर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों लगातार अलग-अलग जिलों की यात्रा कर रहे हैं, जहां वे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिलों की यात्रा करते हुए अलग-अलग बैठक ले रहे हैं। हाल ही में जीतू पटवारी ने अमरकंटक समेत अलग-अलग जिलों की यात्रा की थी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत अलग-अलग जगह पर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications