जब इंदौर एयपोर्ट पहुंचे सैफ अली खान बोले- आई कार्ड दिखाना जरूरी है क्या?
इंदौर। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ को आखिरकार अपना परिचय पत्र दिखाना ही पड़ा। दरअसल, बुधवार को सैफ अली खान इंदौर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने के लिए पहुंचे थे। वे चाहते थे कि उन्हें अपना आईकार्ड ना दिखाना पड़े और वह सीधे प्रवेश ले सकें। लेकिन वो अपने मंसूबों में उस वक्त कामयाब नहीं हो सके जब सीआईएसएफ के कर्मचारी ने उनसे आईकार्ड दिखाने का निवेदन किया।

बता दें कि बॉलीवुड अदाकार सैफ अली खान गुरुवार की शाम एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान सीआईएसएफ के जवान राधेश्याम ने सैफ अली खान को आईडी दिखाने के लिए कहा। लेकिन सैफ बगैर कुछ कहे सीधे वेटिंग एरिया में आ गए और यहीं पर बैठे हुए सैफ ने सीआईएसएफ के अधिकारी से पूछा कि आईडी दिखाना जरुरी है क्या ? अधिकारी ने कहा हां सर, ये एयरपोर्ट का नियम है। प्रत्येक यात्री को अपना आईडी कार्ड दिखाना जरुरी होता है।

अधिकारी के इतना कहने पर सैफ अली खान ने अपना आईडी कार्ड जवान राधेश्याम को दिखाया। हालांकि, बाद में सैफ अली खान ने सीआईएसएफ कर्मचारी की सजगता से ड्यूटी करने पर प्रशंसा की और विजिटर बुक में एयरपोर्ट की व्यवस्था के बारे प्रशंसा करते हुए अपने विचार लिखे। इस दौरान सैफ को अपने बीच पाकर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों की सैफ के आसपास भीड़ लग गई थी। उन्होंने सैफ के साथ सेल्फी भी ली।












Click it and Unblock the Notifications