फिल्मी स्टाइल में बच्चों का अपहरण, कार से उठा ले गए, जंगल के पास बेहोश मिले

राहतगढ़ के गाजीखेड़ा गांव में रविवार को चार पहिया वाहन से बदमाश दो बच्चों को उठा ले गए। परिजन ने काफी तलाश कि तो बाद में बच्चे गांव के बाहर बेहोशी की अवस्था में मिले थे। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ambulancs
Madhya Pradesh में सागर जिले के राहतगढ़ में दो बच्चों का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया। परिजन के अनुसार कुछ बदमाश उनके बच्चों को कार में उठाकर ले गए थे। सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। सरगर्मी से तलाश शुरु हुई तो बच्चे गांव के बाहर जंगल के पास बेहोशी की हालत में मिल गए। नाटकीय मामले में नया मोड़ तब आया जब दोनों बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें नशे की हालत में बताया।
behosh mile bachche

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार राहतगढ़ के गाजीखेड़ा गांव के मुकेश अहिरवार के दो बेटे जिनमें 10 साल का विवेक और 6 साल का महेंद्र गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान वहां चार पहिया वाहन से दो युवक आए और बच्चों को उठाकर कार में ले गए। पुलिस को बताया गया कि बच्चों को कुछ खाने दिया गया था, जिससे बच्चे बेहोश हो गए। मुकेश के अनुसार बच्चों की तलाश हुई तो बच्चे गांव से लगे जंगल में मिले हैं। जंगल से लगे खेत में काम कर रहे किसान ने बच्चों को देखा था, इधर पूरा गांव बच्चों को तलाश कर रहा था। बेहोश पड़े बच्चों को जंगल से उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

MP में थाना प्रभारी पर काले हिरण का शिकार कर दावत उड़ाने के आरोप, वन विभाग जांच में जुटा

पुलिस कुछ और ही कहानी सुना रही
राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज इस मामले में कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। उनके अनुसार महेंद्र के साथ गांव क अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। उनसे पूछताछ की गई है। बच्चों ने बताया कि गांव के पास कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। तभी वहां पर विवेक और महेंद्र पहुंच गए। शराबियों ने इनको बिस्किट खाने को दिए। मजाक में बच्चों से पूछ लिया शराब पीयोगे तो इन्होंने हां बोल दिया। उन शरारती युवकों ने इनको शराब पिला दी थी। बच्चों की स्थिति बिगड़ गई तो युवक घबरा गए और बच्चों को उठाकर जंगल के पास ले गए और छोड़कर भाग गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। टीआई आनंद राज के अनुसार जिन बच्चों के अपहरण की बात कही जा रही है, उन्होंने भी पूछताछ में बताया है कि लोग उन्हें उठाकर नहीं ले गए, बल्कि वे खुद उनके साथ गाड़ी में गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+