अपराधियों के दरवाजे पर पुलिस की दस्तक, एक रात में 350 को सलाखों के पीछे पहुंचाया
मप्र के सागर जिले में पुलिस दो दिन से रात-रात भर जाग रही है। शहर सहित जिले भर में गली-गली में घूम रही है। पुलिस ने कॉबिंग गश्त के दौरान महज 8 घंटे में साढ़े तीन सौ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को पीएचक्यू ने नया टॉस्क दिया है। कॉबिंग गश्त के दौरान फरार, स्थाई-अस्थाई वारंटियों सहित बदमाशों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए हैं। शनिवार-इतवार की रात-रात भर पुलिस शहर से लेकर गांवों की पगडंडियों तक रात के अंधेरे में गश्त कर रहे हैं। महज एक दिन में 8 घंटे में 350 से अधिक अपराधियों को पकड़ लिया है। इधर आईजी आधी रात को थानों का निरीक्षण कर मैदानी अमले की चौकसी का निरीक्षण कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सागर अनुराग एवं पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक के निर्देशन में सागर पुलिस ने कॉम्बिंग गस्त में तामील किए कुल 350 गैर जमानती वारंट, इनामी आरोपी की गिरप्तारी सहित जिलाबदर आरोपियों को भी चेक किया गया। सागर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं उनके थाने का अधिकतम बल के साथ पुलिस लाइन सागर के बल को भी शामिल किया गया था। इस प्रकार लगभग 650 से अधिक पुलिस बल द्वारा उक्त कॉम्बिंग अभियान को अंजाम दिया गया। जिले के समस्त थानों मे कार्यवाही के लिए 4 से 5 टीमों का गठन किया गया, जिला मुख्यालय पर स्वयं पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक द्वारा बल को कार्यवाही के संबंध मे उचित ब्रीफिंग के उपरांत रवाना किया गया।
पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे कुल 56 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। इसी प्रकार 284 गैर जमानती वारंट में फरार चल रहे वारंटियों को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इनामी आरोपी गोलू उर्फ कमलेश पिता रविकांत रजक 26 साल निवासी लक्ष्मीपुरा थाना कोतवाली को भी गिरप्तार करने मे सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त जिलाबदर के 21 अपराधियों को भी चैक किया गया, जो वर्तमान में जिले की सीमाओं से बाहर होना ज्ञात हुआ। गंभीर अपराधों में फरार 8 आरोपियों को भी इस अभियान में गिरप्तार किया गया। गिरप्तार किए गए सभी आरोपियों को विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय मे पेश किया गया।
सेंट जोसेफ स्कूल में जय श्रीराम बोलने पर डेढ़ दर्जन बच्चे सस्पेंड, माफीनामा लिखवाया
एसपी ने खुद अधिकारियों को ब्रीफ किया
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियान के लिए पूर्व में कार्य योजना बनाकर एवं बल को स्वयं ब्रीफ कर भेजा गया, साथ ही लगातार पूरी रात अभियान के समाप्त तक पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मॉनीटरिंग कर मार्गदर्शन/निर्देशन किया। उक्त अभियान मे लगी टीमों जिनका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर विक्रम सिंह एवं सभी अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications