आसमान में दिखी रोशनी की चेन, लोग समझे एलियन आ गए, पता चला एलन मस्क की सैटेलाइट हैं
सागर के आसमान में रहस्मयी रोशनी की ट्रेननुमा हिलती-डुलती आकृती देखकर सारे शहर में अफवाहों और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कोई बोला यूएफओ है तो कोई बोला चाइना का षड्यंत्र है।

Starlink Satellite : बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार देर शाम आसमान में रहस्यमयी रोशनी देखी गई। शहर के अलावा आसपास के इलाके में भी इसी तरह की रोशनी की कतार देखी गई। इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। एक बारगी को लोगों में अफवाह उड़ गई कि एलियन आ गए हैं तो कोई बोला कि चाइना का षड्यंत्र है। हालांकि जब इस रहस्मयी और तैरती हुई रोशनी की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह दुनिया के सबसे अमीर माने जाने वाले व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स द्वारा पूर्व में छोड़ी गईं इंटरनेट के स्टारनेट उपग्रह हैं।
Recommended Video

सागर के आसमान पर एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी के इंटरनेट के स्टारनेट सैटेलाइट की कतार को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। जानकारी न होने पर लोगों ने अफवाहें उड़ाना और अंदाज लगाना शुरू कर दिया। शाम करीब 7 बजे से 8 बजे के आसपास कटरा बाजार में कुछ लोगों ने इनको देखा था। मोबाइल लेकर लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद जिले के जैसीनगर, रहली, राहतगढ़ सहित अन्य इलाकों में से इसी तरह की रोशनी की लकीर देखे जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जाने लगी। कोई इसे यूएफओ से जोड़ रहा था तो कोई दुश्मन देश का जासूसी करने वाला यंत्र बता रहा था। हालांकि लोगों को इसकी स्पष्ट जानकारी न होने के कारण लोग घंटो कौतुहलवश चर्चा करते रहे।
पृथ्वी की कक्षा में थोड़ी-थोड़ी दूर पर छोड़े गए थे
दरअसल दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टार लिंक सैटेलाइट थे। कंपनी इन स्टारनेट उपग्रह के माध्यम से अलग-अलग देशों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाती है। पृथ्वी की कक्षा में तैरते हुए जब यह आसमान से गुजरे तो लोगों ने इनको रोशनी की ट्रेन, यूएफओ और चाइना का षड्यंत्र तक समझ लिया।












Click it and Unblock the Notifications