Sagar: हत्यारे भाजपा नेता की होटल पर चला बुल्डोजर, जीप से कुचलकर की थी हत्या
चुनावी रंजिश के चलते भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता द्वारा एक युवक की हत्या के बाद प्रशासन ने उसकी होटल जयराम पैलेस पर बुल्डोजर चला दिया। इलाके के लोग व यादव समाज ने दिनभर मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम लगाया।

मकरोनिया थाना अंतर्गत चौराहे पर गुरुवार-शुक्रवार की देर रात निकाय चुनाव की रंजिश के चलते एक युवक की भाजपा नेता व उनके परिजनों ने कार से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या से आक्रोशित लोगों एवं यादव समाज के द्वारा लगभग दिन भर चौराहे पर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनकी होटल पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाए रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Recommended Video

मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता और उसके भाइयो ने एक युवक की हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है बीजेपी नेता के भाई ने अपनी थार से कुचलकर हत्या की है। घटना के बाद नाराज परिजनों और समाज के लोग लाश रखकर 4 घंटे से अधिक तक चक्का जाम किए रहे। भाजपा नेता की होटल के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर खदेडा। और फिर एंबुलेंस में डेड बॉडी को रखकर रवाना किया गया । इस दौरान भरी पुलिस बल भी मौजूद रहे। दरअसल यह हत्या चुनावी रंजिश को लेकर बताई जा रही है मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी सोनू यादव ने भाजपा के प्रत्याशी मिश्री चंद गुप्ता को मात देकर जीत हासिल की थी । जिसके बाद से ही गुप्ता परिवार और यादव परिवार एवं चुनाव में समर्थन करने वालों में मनमुटाव चल रहा था।

भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के भाई थार जीप चढ़ाकर कुचल दिया
गुरुवार-शुक्रवार की रात आरोपी पक्ष और मृतक के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के भाई लवी गुप्ता ने थार जीप चढ़ाकर 25 वर्षीय जगदीश यादव को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया। इसके पहले मकरोनिया चौराहे पर वार्ड नंबर 11 के रहवासी और यादव समाज के लोग पहुंच गए। तनाव भरे माहौल को देखते हुए जिले के दोनों एडिशनल एसपी डीएसपी, सीएसपी, एसडीओपी सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कई थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। सड़ पर शव रखकर करीब करीब 4 घंटे तक चक्काजाम किया गया।
आरोपी भाजपा नेता की होटल तोड़ने लगाया 9 घंटे जाम
चक्का जाम करने वाले लोगों की मांग थी कि जिन भाजपा नेता और उनके परिवार ने जगदीश की हत्या की है उनके अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए प्रशासन ने नाराज लोगों की मांग को देखते हुए तत्काल ही नपाई करवाई, जिसमें कुछ हिस्सा अवैध पाया गया जिसके बाद जयराम पैलेस होटल पर बुलडोजर से उसे तोड़ा गया इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि होटल को और अधिक थोड़ा जाना चाहिए जब तमाम समझाएइस के बाद और काफी समय होने के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे तो पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा ।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया हत्या का प्रकरण
मकरोनिया थाना में लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, मिश्री चंद्र गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और आशीष मालवीय पर धारा 302, 323, 294, 506, 147, 148 के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी वकील चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया बाकी के फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
एडिशनल एसपी बोले-आरोपियों की होटल तोड़ी गई है
एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया की रात में एक युवक की हत्या की गई है जिसमें 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है अभी होटल को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications