Sagar News: गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा लोहारी जैन मंदिर पहुंचे, सिद्धचक्र विधान में शामिल हुए
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया जाते समय अचानक सागर जिले में नरयावली के लोहारी गांव पहुंचे। वे यहां जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में व अपने परीचित के घर मिलने आए थे।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को अचानक सागर जिले के नरयावली क्षेत्र के छोटे से गांव लोहारी पहुंचे थे। यहां जैनजैन समाज द्वारा आयोजित कराए जा रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में शामिल हुए।
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने गृह जिले दतिया जाते समय नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहारी में डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स अनूप जैन और उनके परिजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। डॉ. मिश्रा लोहारी में जैन मंदिर में चल रहे श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए एवं भगवान पारसनाथ की पूजा अर्चना भी की थी।

Recommended Video

यह लोग मौजूद थे
इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया, गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के बेटे सुकर्ण मिश्रा, गुलजारीलाल जैन, गिरजा बाई जैन, अनूप जैन, सौरभ जैन घड़ी, अनुविभागीय अधिकारी विजय डहेरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर, आदर्श जैन सहित समाजसेवी एवं लोहारी गांव के लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications