Sagar News: सांडों की लड़ाई में रेलवे गेट टूटा, दोपहर से शाम तक ट्रैफिक बंद रहा

Sagar सड़क पर आवारा घूमने वाले दो सांडों की लड़ाई से शनिवार को दहशत फैल गई और रेलवे गेट के पास हड़कंप मंच गया। ट्रेन आने के पहले गेट लगाया गया था, इसी दौरान दो सांड लड़ते-लड़ते गेट से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे गेट ही टूटकर शहीद हो गया। गेट टूटने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मौके स्टाफ भेजकर उसे सुधरवाने का काम शुरु कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे यातायात बंद रखना पड़ा।

सांडों की लड़ाई में रेलवे का गेट शहीद हो गया

MP के सागर में शनिवार को दो सांड अचानक लड़ते-लड़ते रेलवे पटरी पर पहुंच गए। गेटमेन और अन्य लोगों ने थर्ड लाइन पर लड़ रहे सांडों को अलग-अलग करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों लड़ते-लड़ते रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। दोनों लड़ते-लड़ते रेलवे गेट से जाकर टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे गेट टूटकर जमीन पर आ गिरा। कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप जैसी स्थिति बन गई। गनीमत यह रही कि सांड जब पटरी पर लड़ रहे थे, उस दौरान ट्रेन नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

साढ़े तीन घंटे तक बंद रखना पड़ा यातायात
रेलवे फाटक नंबर 27 के गेटमेने ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजकर 5 बजे फाटक बंद करने की लोकेशन मिली थी। तभी फाटक बंद कर दिया गया था। इसी दौरान तीसरी लाइन पर दो सांड लड़ते-लड़ते आ गए। उन्हें पटरी से हटाने का प्रयास किया तो दोनों खतरनाक तरीके से लड़ते हुए रेलवे फाटक से जा टकराए। उनकी टक्कर इतनी खरतनाक थी कि रेलवे का गेट ही टूटकर नीचे गिर गया। स्टाफ ने रेलवे गेट सुधरवाने का काम प्रारंभ कराया था। शाम करीब साढ़े चार बजे गेट दुरुस्त हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+