SAGAR: आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस की नींद टूटी, आरोपी पटवारी पर एफआईआर दर्ज
Sagar जिले के बीना में जनपद सदस्य से पैर छुआकर माफी मंगवाने और उसके सिर पर जूते पहनकर पैर रखकर फोटो खिंचाने वाले पटवारी विनोद अहिरवार पर आखिरकार पांचवे दिन एफआईआर हो सकी। पुलिस मामले को टालने का प्रयास करती रही, जब पीड़ित जनपद सदस्य ने मीडिया के सामने आकर आत्महत्या की धमकी दी और विधायक ने कहा कि ऐसे अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए, तब दबाव में आकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

सागर के बीना के भानगढ़ के पटवारी विनोद अहिरवार ने जनपद सदस्य क्षमाधर पटेल को पैरों में छुकाकर उनके सिर पर पैर रखकर आर्शीवाद दिया था, इसकी फोटो उन्होंने खुद अपने समाज के ग्रुपों में वायरल कर दी थी। मामला गर्माने के बाद कलेक्टर ने आधी रात में आदेश जारी कर पटवारी अहिरवार को सस्पैंड कर दिया था। लेकिन मामला प्रदेशभर में गर्माने के बाद भी पुलिस इस मामले में कार्रवाई से बचती नजर आ रही थी। बीते दिनों पीड़ित जनपद सदस्य क्षमाधर पटेल मीडिया के सामने आया और पूरा मामला सामने रखते हुए पटवारी द्वारा उसे धमकार किए गए कृत्य और बदनामी को लेकर कहा कि यदि तीन दिन में पुलिस ने दोषी पटवारी पर कार्रवाई नहीं की तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इसका जिम्मेदार प्रशासन और पुलिस होगी।

विधायक ने कहा, नौकरी में रहने का हक नहीं, बखास्त करें
बीना के विधायक महेश राय ने इस मामले में कहा है कि एक निर्वाचित जनपद सदस्य को एससी, एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर उसे पैर पकड़कर माफी मंगवाने वाले पटवारी विनोद अहिरवार को नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उसे प्रशासन तत्काल नौकरी से बर्खास्त करें। जो दूसरे लोगों की इज्जत न कर सके, ऐसा कृत्य कर खुद ही फोटो वायरल कराए, ऐसी मानसिकत के लोग जनता की क्या सेवा करेंगे। विधायक ने कहा कि पटवारी विनोद अहिरवार लंबे समय से भानगढ़ में जमा है। यहां वह अपने धंधे फैलाए हैं। पूर्व में आईएएस रैंक के दो एसडीएम ने उस पर कार्रवाई की थी, उसके बाद वह कोर्ट से स्टे ले आया था। वह खुद को कानून से ऊपर समझता है, उसे तत्काल हटाया जाना चाहिए। केवल निलंबन से काम नहीं चलेगा, उसे नौकरी से बाहर किया जाए। एमएलए ने कहा कि जनपद सदस्य क्षमाधर पटैल बहुत सीधे-साधे इंसान हैं, इसलिए वे एसएस, एसटी एक्ट की कार्रवाई से डर गए थे।
पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की, उस पर भी सवाल
क्षमाधर पटेल द्वारा 3 अक्टूबर को भानगढ़ थाने में दिए गए पटवारी विनोद अहिरवार के खिलाफ शिकायती आवेदन के बाद पुलिस पांच दिन तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब क्षमाधर पटेल ने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा, पटवारी की प्रताड़ना और पुलिस की उदासीनता व कार्रवाई न करने की जानकारी दी और कहा कि यदि पटवारी पर कार्रवाई नही की तो वे आत्महत्या कर लेंगे तो पुलिस ने शुक्रवार को भानगढ़ थाना पुलिस ने पटवारी विनोद अहिरवार पर एफआईआर दर्ज कर ली। इसमें धारा 294, 190 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि जिस फोटो को लेकर इतना बवाल मचा है, उसका एफआईआर में जिक्र भी नहीं है। मामले में जब भानगढ़ टीआई लखन डाबर ने बताया कि जनपद सदस्य के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है। फोटो संबंधि बात वे लिखित में शिकायत देकर करेंगे तो उसे भी शामिल कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications