हत्या का आरोपी भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित, भतीजा पुलिस के हत्थे चढ़ा

मकरोनिया इलाके में चार दिन पहले चुनावी रंजिश के चलते हमला करने व कार से युवक को कुचलकर हत्या करने वाले भाजपा नेता को आखिरकार पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि आरोपियों पर पहले से दर्जनों केस दर्ज हैं।

मिश्रीचंद गुप्ता

BJP leader expelled from the party मप्र के सागर जिले के मकरोनिया में चुनावी रंजिश के चलते अपनी लग्जरी थारकार से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले भाजपा नेता व मंत्री और नेताओं के नजदीकी
मिश्रीचंद गुप्ता
को पार्टी से ​निष्कासित कर दिया गया है। इधर प्रशासन ने फरार मिश्रीचंद व उसके भाई-भतीजों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनान शुरु कर दिया है। उनके घर की नपाई करते ही महज 12 घंटे में हत्या का मुख्य आरोपी लवी गुप्ता और उसक साथी आशीष मालवीय पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

मकरोनिया में आतंक मचाने वाले, नेताओं और मंत्रियों से नजदीकी भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि मिश्रीचंद गुप्ता को आखिरकार भाजपा ने पार्टी से बाहर ​निकाल दिया है। ​नगर पालिका चुनाव में मिश्रीचंद की पत्नी को हराने वाली महिला पार्षद के भतीजे जगदीश यादव को चार दिन पहले रात में मिश्रीचंद गुप्ता, भाईयों और भतीजों के साथ मिलकर पहले तो बेरहमी से मारपीट की थी, उसके बाद बीच सड़क पर उसपर थार जीप चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी थी। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मिश्रीचंद को पार्टी की प्राथ​मिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

बिना अनुमति के पांच मंजिला होटल संचालित था
सागर के सबसे पॉश इलाके मकरोनिया चौराहे पर ​हत्या के आरोपी भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता का होटल जयराम पैलेस बना हुआ है। हत्या के बाद यादव समाज व कोरेगांव के लोगों द्वारा जब 8 घंटे मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम किया तब होटल का आगे का कुछ हिस्सा जेसीबी से तोड़ा गया था। इस होटल के मामले में जब प्रशासन ने जानकारी निकाली तो पता चला कि बीच शहर में संचालित इस होटल निर्माण व संचालन के लिए किसी भी विभाग से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। प्रशासन इस होटल को पूरी तरह तोड़ने की की प्लानिंग कर रहा है।

दर्जनों अपराध दर्ज हैं, राजनीतिक रसूख के चलते कार्रवाई नहीं की गई
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता और इसके भाई व भतीजों के खिलाफ मकरोनिया सहित अन्य थानों में दर्जनों गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध कब्जा, सूदखोरी, गांजा तस्करी, बलवा, मारपीट, हवाई फायरिंग, दहशत फैलाने, अस्पताल में तोड़फोड़ करने, पुलिस पर हमला करने सहित पोर्नोग्राफी तक के आरोप व शिकायतें होती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+