Sachin Tendulkar: दशहरा में कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली, जंगल सफारी का लुत्फ़

Sachin Tendulkar: क्रिकेट की दुनिया में करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एमपी के कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे हैं। दशहरा के दिन यहां विद फैमली देखकर उनको चाहने वाले भौंचक रह गए। उनके यहां आने की पहले से कोई भी सूचना नहीं थी।

फिलहाल सचिन और उनकी फैमली ने बालाघाट क्षेत्र में कान्हा के मुक्की रेंज में स्टे किया हैं। सरप्राइज विजिट होने से पार्क प्रबंधन ने आनन्-फानन में उनके रुकने की व्यवस्था की। सचिन तेंदुलकर को उनके परिवार के सदस्यों को देख लोग बेहद खुश हुए।

sachin-tendulkar-in-mp-kanha-national-park

कान्हा में बीते कुछ दिनों से मादा बाघ 'डीजे' और 'महावीर' और उनके शावकों को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। बारिश के बाद जब ये टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों के लिए ओपन होता हैं, मौसम के हिसाब से बेहद टूर बेहद खुशनुमा बना देता हैं। इन दिनों यहां पहुंच रहे टूरिस्ट को रोजाना 4-5 बाघों के दीदार हो रहे हैं। ऐसे में सचिन तेंदुलकर को भी सफारी में बाघों को करीब से देखने का मौका मिल सकता है।

बताया गया कि सचिन तेंदुलकर मंगलवार शाम पहले रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। फिर बाय रोड बालाघाट होते हुए कान्हा पार्क पहुंचे। रायपुर से बालाघाट के बीच छत्तीसगढ़ के गंडई में ब्रेक भी किया। यहां एक होटल में प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाईं। उनके कान्हा पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में उनके फैन्स मौजूद थे। कान्हा के मुक्की रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सचिन संभवतः 25 और 26 अक्टूबर को कान्हा में सफारी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+