मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों तक पहुंचना होगा आसान, 519 करोड़ से ओम्कारेश्वर सलकनपुर और मैहर की चमकेगी सड़केंम
MP religious places News: मध्यप्रदेश में तीन बड़े धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अब और आसान होगा। राज्य की शिवराज सरकार इन तीनों स्थलों पर 519 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च करने वाली है, जिससे शानदार सड़कों का निर्माण होगा।
लोक निर्माण विभाग ने तीनों धार्मिक स्थलों की बड़ी सड़कों के लिए राशि भी आवंटित कर दी है। तीनों सड़कों के लिए अगले माह टेंडर होने जा रहे हैं। यह सभी टेंडर खुलते ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले काम शुरू हो जाएंगे।

ओमकारेश्वर में 13 किलोमीटर फोरलेन सड़क
इंदौर इच्छापुर मार्ग में ओमकारेश्वर नए बस स्टैंड तक 13 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने के लिए 193 करोड 22 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। वही नागौर से मैहर तक पहुंचने के लिए 61 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि मैहर जाने के लिए नागौद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर के बीच 61 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण करने के लिए 178 करोड़ ₹22 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
सलकनपुर में फोरलेन के लिए 147 करोड़
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक 14 दशमलव 40 किलोमीटर लंबे पुल डेनमार्क के निर्माण के लिए 147 करोड़ ₹92 लाख शासन ने मंजूर किए हैं।
अगले माह शुरू होंगे सभी निर्माण कार्य
यह सभी निर्माण कार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएंगे। सभी कामों के लिए राशि आवंटित करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव ने प्रमुख अभियंता को कहा कि सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति लेकर उसके अनुसार निविदा आमंत्रित की जाए। निविदा आमंत्रित किए जाने के बाद अगले 2 माह के भीतर यह सभी काम शुरू किए जाएंगे। अक्टूबर में कभी भी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लग सकती है। इसलिए यह काम उससे पहले ही शुरू कर दिए जाएंगे। राशि की स्वीकृति पहले से हो जाने और काम शुरू हो जाने के बाद आचार संहिता के दौरान भी काम होते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications