MP News: डिंडोरी में SDM की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पैसे व संपत्ति के लिए निशा को प्रेम जाल में फंसाया
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एसडीएम की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दे शाहपुरा में एसडीएम के पद पर तैनात निशा नापित की हत्या उसके पति मनीष शर्मा ने दी थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष ने यह हत्या पैसों और संपत्ति के लिए की थी।
पुलिस ने जब इस मामले में विस्तार से पड़ताल की तो पता चला कि निशा और मनीष की दोस्ती मेट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। थोड़े दिनों बाद ही दोनों की शादी हो गई थी लेकिन उसके बाद से ही मनीष लगातार निशा को पैसों के लिए परेशान करने लगा था। निशा की मौत के बाद आरोपी मनीष ने पुलिस को जो कहानी सुनाई उस से पुलिस को उसे पर संदेह हुआ और पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की तो वह टूट गया।

निशा और मनीष का विवाह कैसे हुआ
एसडीएम निशा नापित 50 साल की थी और आरोपी पति मनीष 45 साल का है। दोनों की दोस्ती मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। निशा की बड़ी बहन ने बताया कि निशा नापित का जन्म 1973 में हुआ था। लेकिन उसने शादी करने का फैसला 2020 में किया। निशा की माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। जबकि उनकी बड़ी बहन नीलिमा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहती हैं और लेक्चरर हैं। जब निशा ने उन्हें शादी करने के बारे में बताया तो वह चौंक गई।
निशा ने नीलिमा को बताया कि उनकी दोस्ती मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़के से हुई है और वह लड़का उन्हें पसंद है। नीलिमा ने कहा कि पहले वह खुद उस व्यक्ति से मिलना चाहेंगी, फिर बताएंगी कि उससे शादी करना ठीक है या नहीं। लेकिन आरोपी मनीष ने बड़ी बहन नीलिमा को मिलने से मना कर दिया और कहा कि उसे सिर्फ निशा से मतलब है, वह उनके परिवार से नहीं मिलना चाहता।
आरोपी पति मनीष निशा की संपत्ति का बनना चाहता था नॉमिनी
नीलिमा ने बताया कि अक्टूबर महीने में निशाने उन्हें जानकारी दी की उसने मनीष से शादी कर ली है, लेकिन शादी के बाद निशा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। दरअसल, मनीष निशा से हर वक्त पैसों की मांग करने लगा था। निशा ने ₹5 लाख का लोन लेकर, उसे पैसे भी दिए। लेकिन पैसों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। इतना ही नहीं मनीष अब निशा के सर्विस रिकॉर्ड और बीमा के दस्तावेज में नॉमिनी के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाना चाहता था।
27 जनवरी को सुबह घटना को दिया अंजाम
मनीष के इस तरह से पैसों की डिमांड करने पर SDM निशा समझ चुकी थी कि ये आदमी लालची है। इसके बाद से ही निशा ने लगातार उस पर नजर रखना शुरू कर दिया और अपनी सारी प्रॉपर्टी बहन नीलिमा और उसके बेटे के नाम पर कर दी। इसी बात से गुस्सा होकर 27 जनवरी को सुबह आरोपी मनीष ने निशा को उनके ही सरकारी बंगले में तकिए से मुंह दबाकर मार डाला। सबूत मिटाने के लिए बेडशीट ताकि और दूसरे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया। हालांकि पुलिस और एफएसएल की टीम ने 24 घंटे के अंदर ही जांच पड़ताल में इसे हत्या मामला बता दिया था।
आरोपी पहले से था शादीशुदा
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी मनीष पहले भी शादी कर चुका है। 2021 में गाजियाबाद में उसके एक दूसरी महिला के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के फोटो वीडियो अपलोड हुए थे। निशाने जब इस बारे में उससे बात की तो उसने बताया कि यह उसके दोस्त की पत्नी है तभी निशा को उस पर हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications