MP News: महिलाओं के लिए CM डॉ मोहन यादव ने दिया बड़ा बयान, बहनों से जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी

Ratlam-jhabua News: CM यादव ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित दल है। हम 2024 का लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं की ताकत से जीतेंगे। भाजपा की विशेषता है कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। भाजपा में ही ऐसा संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतलाम के रूद्र पैलेस में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान डॉ यादव की उपस्थिति में आलोट के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला और रतलाम के कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

ratlam jhabua Mohan Yadav said for women no scheme related to sisters will be stopped

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राणापुर में आयोजित भगौरिया कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सभी को होली एवं भगौरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गरीबों का अपमान नहीं सहेगी भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई विकास और लोककल्याणकारी कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर चलते हैं और हमें भी इसी पर चलते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और हमें कार्यकर्ता होने के नाते सबको साथ लेकर चलना है। डॉ यादव ने कहा कि गरीबों का अपमान किसी को करने नहीं दिया जाएगा और बहनों के मान-सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी। उनसे जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी। भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की सरकार है।

ratlam jhabua Mohan Yadav said for women no scheme related to sisters will be stopped

बेईमानों पर कार्रवाई चलती रहे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताएंः डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने झाबुआ जिले के राणापुर में भगोरिया महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब जानते कि झूठ बोलने वाले, बेईमानी करने वाले, बहुत से दल और नेता हैं, जो पता नहीं क्या-क्या बोलकर आपको भड़काने का प्रयास करते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा है, देश और प्रदेश की प्रगति के जो काम हो रहे हैं, उसे देखते हुए दुनिया की कोई ताकत देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने से नहीं रोक सकती। डॉ यादव ने कहा कि दिल्ली में एक मुख्यमंत्री आया था, जो कहता था में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ूंगा, गरीबों की बात करूंगा, बेईमानों को जेल भेज दूंगा। लेकिन उनके मंत्री तो जेल गए ही, अब खुद भी जेल में है लेकिन पद नहीं छोड़ रहा है।

ratlam jhabua Mohan Yadav said for women no scheme related to sisters will be stopped

उन्होंने कहा कि पहले जितने भी नेता हुए, अगर भूल से किसी के भी खिलाफ रिपोर्ट हो गई, तो उन्होंने पद छोड़कर पहले स्वयं को बेगुनाह साबित किया, फिर वापस आए। पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी से लेकर श्री लालकृष्ण आडवाणी जी तक सभी ऐसा ही किया। दिल्ली के इस मुख्यमंत्री के बारे में तो उनके गुरु समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी कहा है कि मेरा चेला ऐसे काम कर रहा है, यह मेरा दुर्भाग्य है। एक तरफ इतने गंदे लोग हैं, तो दूसरी तरफ सूर्य जैसी चमकदार छवि वाले पीएम मोदी हैं, जो 142 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। वो ऐसे बेईमानों को नहीं छोड़ेंगे, इसकी मैं गारंटी देता हूं। बेईमानों की जगह जेल में है और उनके खिलाफ कार्रवाई चालू रहे, इसके लिए आप बहन अनिता नागरसिंह चौहान को वोट देकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाएं।

हमारे तीज-त्योहारों को दुश्मनों की नजर न लगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झाबुआ, धार, अलीराजपुर का पूरा आदिवासी अंचल भगौरिया की मस्ती में है । अलग-अलग हाट बाजारों में भगौरिया में जो आनंद आता है, वह अनुभव करने की ही बात है। उन्होंने कहा कि भगौरिया पर्व पर देश के दूरदराज हिस्सों से हमारे आदिवासी भाई-बहन अपने साथ आनंद लेकर आते हैं। आप सभी को भगौरिया और होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और भगवान करे हमारे तीज-त्योहारों को किसी की नजर न लगे। डॉ. यादव ने कहा कि चाहे भील हों, भिलाला हों, बारेला हों या फिर पटल्या हों, हमारे आदिवासी भाई-बहन काफी कम खर्च में जीवन का आनंद लेना जानते हैं।

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े महल और किले बनवाकर राजा-महाराजा अपने लिए सुरक्षा और खुशियां खोजते रहते थे, लेकिन हमारे आदिवासी भाई अपने फलिया में ही जितने आनंद के साथ जीवन जीते हैं, उसके लिए देवता भी तरसते हैं। उन्होंने कहा कि बहादुर भी इतने कि दुश्मन भी उनकी तरफ पलटकर नहीं देखता। डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी भाई-बहनों ने विधानसभा चुनाव में गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक कमल खिलाया है, जो पूरा आदिवासी बेल्ट है। इसी तरह हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कमल खिलाना है।

मुख्यमंत्री मांदल की थाप पर आदिवासी बंधुओ के साथ थिरके

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राणापुर में आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया पर्व में शामिल होकर आदिवासी बंधुओं के साथ मांदल की थाप पर थिरके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी भाईयों के साथ वाद्य यंत्र बजाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+