Niwari News: दुल्हन की तरह सजी बुन्देलखंड की अयोध्या, बांटे जाएंगे 50 हजार देसी घी के लड्डू

Niwari News: निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में श्रीराम नवमी के पर्व का खास आयोजन किया जाएगा। श्रीराम नवमीं पर ओरछा में तीन दिवसीय आयोजन होगा। इस आयोजन के लिए राम नगरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विदित हो कि बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रुप में पूजते है। ऐसे में उनके जन्मोत्सव पर खास आयोजन किए जाते है।

Ramnavmi Shri Ram Raja Temple Orchha

श्रीरामराजा मंदिर ओरछा में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पारंपरिक रूप से यहां पर तीन दिवसीय आयोजन किया जाता है। 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12 बजे जहां विधि-विधान से भगवान के जन्मोत्सव की रस्म अदा की जाएगी तो इसी दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यहां पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की खास बात यह होती है कि यहां पर मां कौशल्या की जगह रानी कुंवरगणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं 18 अप्रैल की सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी तो 19 अप्रेल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे।विदित हो श्रीराम नवमी के बाद की मंगला आरती का यहां पर विशेष महत्व होता है। वर्ष में दो बार ही भगवान की मंगला आरती की जाती है।

श्रीराम नवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान के जन्मोत्सव पर लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। क़रीब 15 क्विंटल के 51 हजार लड्डू बनवाए जा रहे है। प्रसाद अर्पित होने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।

इसके साथ ही पूरे मंदिर की फूलों से आकर्षक सज्जा की जाएगी। श्रीराम नवमी पर भगवान पीली बसंती रंग की पोषाक धारण करेंगे।

साथ ही ओरछा में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमे मशहूर कलाकार स्वेता गुंजन जोशी व दीपचंद आठिया साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+