ऑन ड्यूटी जाम छलकाते पकड़ा गया स्टेशन मास्टर
इटारसी। जिन हाथों में लाखों यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करवाने की जिम्मेदारी है वह अधिकारी ड्यू़टी के दौरान जाम छलकाते पकड़ा गया। मामला इटारसी के जुझारपुर केबिन का है। बुधवार सुबह इटारसी रेलवे सटेशन प्रबंधक ने डिप्टी एस एस वेद प्रकाश मिश्रा को रंगे हाथों शराब पीते पकड़ा। जिस समय यह कार्यवाही हुई उस समय डिप्टी एस एस मिश्रा ड्यूटी पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार जुझारपुर केबिन प्रभारी वेद प्रकाश मिश्रा की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते बुधबार को स्टेशन प्रबंधक एस के जैन एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर किशोरीलाल रणसूरमा ने टीम के साथ रंगे हाथों शराब पीते पकड़ा है। अभी मामले में अधिकारियों ने वेदप्रकाश मिश्रा के खिलाफ पंचनामा बनाया है।
आपको बता दें पंचनामा की कार्यवाही के बाद डिप्टी एस एस का मामला भोपाल के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया है मिश्रा को गुरुवार को भोपाल में अधिकारियों ने तलब किया है।


Click it and Unblock the Notifications
