PM visit in MP-CG: गुरुवार को 11.15 बजे सागर के बीना पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 14 सितंबर को मप्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे दोनों प्रदेशों को कई सौगातें प्रदान करेंगे। सबसे पहले वे 11.15 बजे एमपी में सागर जिले के बीना रिफाइनरी पहुंचेंगे। यहां पर 50,700 करोड़ की लागत से बनने वाले बीपीसीएल के पेट्रोकेमिकल कॉप्लेक्स का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के मप्र-छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11:15 बजे से मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना पहुंचेंगे। यहां वे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के महत्वकांक्षी 'बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स' सहित 10 अन्य नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 3:15 बजे वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे। जहां वह रेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की आधारशिला भी रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड भी वितरित करेंगे।

पीएम बीना में इन इकाईयों का शिलान्यास करेंगे
सागर जिले के बीना स्थित BPCL फाइनरी के विस्तारीकरण एवं पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के निर्माण के भूमिपूजन के लिए 14 सितंबर को बीना आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक परिसरों का शिलान्यास भी करेंगे। बीना रिफाइनरी परिसर में होने वाली विशाल जनसभा के कार्यक्रम स्थल पर मोदी नर्मदापुरम के उर्जा एवं नवकरणीय उर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क 3 और 4 इन्दौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क क्रमशः नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर मालवा और मक्सी की शिलान्यास पट्टिका का रिमोट द्वारा अनावरण करेंगे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर जिले के प्रभारी सहकारिता एवं लोक प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, उद्योग नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायकगण शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया एवं महेश राय भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कन्हैयालाल मित्तल और उनके साथी चंडीगढ़ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे।
दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा
उल्लेखनीय है कि बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के बन जाने से 15 हजार को प्रत्यक्ष तथा 2 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। अभी बीपीसीएल बीना 7.8 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (एमएमटीपीए) क्षमता की रिफाइनरी संचालित करता है। जो उत्तरी और मध्य भारत की बढ़ती ईधन की मांगां को पूरा करने के लिए सक्षम है। देश की बेहतरीन रिफाइनरियों में से एक होने का गौरव प्राप्त बीपीसीएल गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने की अपेक्षाओं पर अब तक खरा उतरा है।
5 साल में बनकर तैयार होगा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
अब 50 हजार करोड़ की लागत से जो पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स बनेगा, वह 5 साल की अवधि में बनकर तैयार होगा। इसके पूर्ण होने से बीपीसीएल बीना की क्षमता 7.8 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटीपीए) प्रतिवर्ष से बढ़कर 11 एमएमटीपीए हो जायेगी। बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स की नवीन इकाई में उत्कृष्ट तकनीक वाले 1.2 एमएमटीपीए क्षमता के एथलीन क्रैकर काम्पलेक्स की स्थापना भी होगी। साथ ही डाउन स्ट्रीम पेट्रोकेमिकल संयंत्र भी स्थापित होगा।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications