MP News: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कालापीपल में 30 सितंबर को बड़ी चुनावी सभा

Kalapipal Rahul Gandhi news: इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के कालापीपल में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जारी जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी किस दौरे के बाद आगे की चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। राहुल गांधी का यह पहली चुनावी दौरा है इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है और तैयारियों में लगे हुए।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश के बड़े दिग्गज नेता तैयारी में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल की चुनावी सभा में भारी भीड़ का इंतजाम किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल पैदा कर सके। कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी राहुल गांधी की चुनावी सभा को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

Preparations intensified for Rahul Gandhis visit in mp, election meeting in Kalapipal on September 30

इधर भाजपा के 29 प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची 5 अक्टूबर को जारी हो सकती है। दरअसल, 5 अक्टूबर को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने वाली है, इस दौरान सरदारपुर सीट के मोहनखेड़ा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। पत्रकारों ने रणदीप सुरजेवाला से कांग्रेस की सूची को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद कांग्रेस पहली सूची जारी करेगी।

भाजपा के कद्दावर नेताओं के सामने कांग्रेस उतार सकती है बड़े नेता

बीजेपी ने 69 सीटों के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करके कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है। कांग्रेस की यह बड़े नेता कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं और 2023 में उनके टिकट लगभग फाइनल माने जा रहे हैं। भाजपा द्वारा काद्यावर नेताओं को मैदान में उतरने के बाद अब कांग्रेस नई सिरे से विचार कर रही है। कांग्रेस इंदौर-1, दिमनी, जबलपुर पश्चिम, व नरसिंहपुर विधानसभा सीट से बड़े नेताओं को उतारने का विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+