'कैलाश' और 'प्रहलाद' की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेशाध्यक्ष को लेकर लगाए जाने लगे कयास
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दरअसल विजयवर्गीय बीते रोज प्रहलाद पटेल के निवास पर पहुंचे थे, यहां दोनों साथ-साथ भोजन किया, जाहिर है राजनीतिक चर्चाएं हुई होंगी। इधर मप्र के दोनों नेताओं की लंबे समय पर इस मुलाकात को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन के अध्यक्ष पद से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने शेयर की हैं साथ भोजन करते तस्वीरें
प्रहलाद पटेल ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर तीन फोटो पोस्ट की हैं। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ भोजन करते व चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। मंत्री पटेल ने लिखा है कि मेरे मित्र और अग्रज कैलाश विजयवर्गीय निवास पर पधारे व भोजन किया। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मप्र के दोनों धाकड़ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की दिल्ली में इस मुलाकात के मप्र की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की थीं
कुछ दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की थीं
बता दें कि प्रहलाद पटेल का नाम बीते कई महीनों से मप्र की राजनीति में बतौर प्रदेशाध्यक्ष के विकल्प के तौर पर उछलता रहा है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करने की फोटो को शेयर की थी। जब कई प्रदेशों में पार्टी अध्यक्ष की ताजपोशी हो रही है, पुराने बदलकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है, ऐसे में प्रहलाद पटेल का नाम मप्र बीजेपी अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।












Click it and Unblock the Notifications