MP News: कथावाचक प्रदीप मिश्रा को मिला धमकी भरा पत्र, झूठे आरोप में फंसाने की लिखी बात
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को जान माल के साथ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने जैसे धमकी दी गई है। कथावाचक प्रदीप मिश्रा को मिले इस पत्र पर किसी का नाम या मोबाइल नंबर नहीं है, लेकिन पंडित प्रदीप मिश्रा को मिले इस पत्र के बाद उनके शिष्य और समर्थक चिंता में पड़ गए हैं।
प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा इन दिनों अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर शिव पुराण कथा कर रहे हैं, तो वहीं कथावाचक प्रदीप मिश्रा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली जा रही है। संभवत: इसी के चलते कथावाचक प्रदीप मिश्रा को धमकी भरा पत्र भेजा गया होगा। इधर, अब पत्र मिलने के बाद पंडित मिश्रा के शिष्य और समर्थक चिंता में नजर आ रहे हैं।

लगातार बढ़ रही ख्याति
अब से कुछ दिनों पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र की लोकसभा सदस्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था, जिसमें अमरावती की संसद सदस्य नवनीत रवि राणा ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख, कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। बता दें की, कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां प्रदीप मिश्रा के समर्थक और शिष्य देश के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग देश में भी मौजूद हैं। कथावाचक प्रदीप मिश्रा अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर शिव पुराण की कथा करते हैं, तो वहीं अलग-अलग उपाय बताकर लोगों के जीवन में बदलाव, और सुधार लाने का दावा भी करते हैं।
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा इन दिनों अलग-अलग राज्यों में शिव पुराण कथा कर रहे हैं। इस दौरान शिव पुराण की पावन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त कथा स्थल पर पहुंचते हैं। इस दौरान भक्तों की बड़ी संख्या रोजाना कथा सुनने कथा स्थल पहुंचती है। भक्तों की व्यवस्था को देखते हुए कथा स्थल पर बड़े-बड़े डोम का निर्माण किया जाता है। साथ ही सभी तरह की व्यवस्थाएं कथा स्थल पर की जाती है, कथा को सुनने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी के साथ चलते-चलते अचानक गिरा पति, चंद सेकंड में तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications