Umaria News: पुलिस ने 101 केस सुलझाने में मदद करने वाली 'बैली' को कुछ ऐसे दी विदाई, पूरा पुलिस महकमा भावुक

Uamria News: मध्य प्रदेश पुलिस के 101 मामलों को सुलझाने में मदद करने वाला वाली फीमेल डॉग बैली अब इस दुनिया में नहीं रही। बैली की मौत के बाद पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी। बैली सभी पुलिसकर्मियों का चहेती थी।

बांधवगढ टाइगर रिजर्व की एसडीओ रैंक की फीमेल डॉग बैली का जन्म मार्च 2017 में हुआ। डॉग बैली बांधवगढ टाइगर रिजर्व में रहकर लगातार अपराधों मे रोकथाम और आरोपियों को पकड़वाने में मदद कर रही थी। डॉग बैली का प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर, ग्वालियर में हुआ था। डॉग बैली की 6 साल की थी।

Umaria News

बैली ने बांधवगढ टाइगर रिजर्व में 86 वन्य प्राणियों के आरोपियों को पकड़वाने के साथ 101 अपराधियों को गिरफ्तार करवाया। बैली रुटीन ड्यूटी में लगी हुई थी। 20 दिसंबर को अचानक गिर जाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

राजकीय सम्मान से डॉग बैली का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी रंजन सिंह परिहार के जानकारी अनुसार कि इलाज के दौरान बैली की मौत हो गई। बैली रुटीन ड्यूटी में लगी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+