सागर के इतिहास में पहली दफा प्रधानमंत्री हवाई पट्टी पर जनसभा करेंगे, बारिश के चलते बदला स्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) आगामी 12 अगस्त को मप्र के सागर आ रहे हैं। इतिहास में पहली दफा PM सागर में ढाना हवाई पट्टी (Airstrip) पर जनसभा करेंगे। बारिश के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित सभा स्थल पर गीली मिट्टी और वाहनों के पहिए धंसने के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पीए मोदी हेलीकॉप्टर से ढाना हवाई पट्टी पर उतरेंगे।

बारिश के चलते हवाई पट्टी पर होगी पीएम नरेंद्र मोदी की सभा

पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 12 अगस्त को सागर में 102 करोड़ से बनने वाले संत शिरोमणि रविदास लोक (मंदिर) निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। संत रविदास महाकुम्भ में सम्मिलित होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल से होते हुए हेलीकॉप्टर से सागर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम बड़तूमा मंदिर स्थल पर आयोजित होना था, जिसमें करीब 1 लाख लोगों के लिए पंडाल आदि की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन बारिश के चलते यहां मिट्टी में वाहनों के पहिए धंस रहे थे। हैलीपेड बनने में भी कठिनाई आ रही थी। इस कारण सभा स्तर को बदला गया। बाद में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद ढाना हवाई पट्टी पर सभा का निर्णय लिया गया।

1 लाख लोगों के लिए वाटरफ्रूफ टेंट लगाया जाएगा
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्षा काल को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाया जाएगा। जिसमें लगभग एक लाख व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

प्रदेशभर से नदियों का जल और मिट्टी आएगी
कलेक्टर दीपक आर्य के अनुसार 12 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर के लिए प्रदेश की नदियों के जल एवं मिट्टी का समरसता यात्रा रैली के माध्यम से आगमन होगा। जिसमें हजारों की संख्या में व्यक्ति रैली के रूप में आएंगे। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अस्थाई रूप से अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेंस 24 घंटे मौजूद रहेंगे। पेयजल व्यवस्था की जा रही है। आने वाले व्यक्तियों के लिए चलित एवं स्थाई शौचालय भी तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस चौकी भी बनाई जा रही है।

सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से सुरक्षा-निगरानी होगी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित सागर यात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं संपूर्ण कार्यक्रम के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर चौकी निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से सुरक्षा को देखते हुए निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल बड़तूमा एवं ढाना हेलीपैड पर फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+