MP News: हर व्यक्ति के पास होगा पक्का मकान, कलेक्टर ने बताया सरकार का प्लान

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत इछावर जनपद के ग्राम दुर्गपुरा कलस्टर में 30 पंचायतों के हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित किया किया गया। इस हितग्राही सम्मेलन में कलेक्टर बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने हितग्राहियों को आवास निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

इसके साथ ही जिन हितग्राहियों तकनीकि समस्याओं के कारण योजना का लाभ नही मिल पा रहा था, उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। इस दौरान मकान का नक्शा, लेआउट सहित चरण दर चरण निर्माण की पूरी जानकारी दी गई।

Sehore

इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरू के ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि, हर व्यक्ति का सपना होता हैं कि उसके पास अपना खुद का पक्का आवास हो। अपने स्वयं के आवास के लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है, तब कहीं जाकर वह अपना स्वयं का आवास बना पाता है। उन्होंने कहा कि, पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को जो राशि मिलती है, उसका उपयोग आवास बनाने में ही करें, उसे अन्य कार्यों में व्यय न करें। उन्होंने कहा कि, जब आप मकान बानाने के लिए सामग्री खरीदने जाएं तो सामूहिक रूप से मिलकर मकान बनाने की सामग्री खरीदें। इससे सामग्री खरीदी पर बचत तो होगी ही बल्कि अधिक परिवहन और मजदूरी का खर्चा भी बचेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने कहा कि सभी हितग्रा‍ही आवास की राशि मिलने के बाद समय पर अपने आवास का कार्य पूर्ण करें तथा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए जिला पंचायत या जनपद पंचायत में संपर्क करें। उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

हितग्राही सम्मेलन में हितग्राहियों को बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सीहोर जिले को 24,388 आवासों का नवीन लक्ष्य प्राप्त हुआ है। हितग्राही सम्मेलन में हितग्राहियों को बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रथम किस्त में प्लिंथ निर्माण के लिए 25,000 रूपये, दूसरी किस्त में दीवार चुनाई के लिए 40,000 रूपये, तीसरी किस्त में छत निर्माण के लिए 40,000 रूपये, चौथी किस्त में मनरेगा एवं मजदूरी भुगतान के लिए 35,000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है। सम्मेलन में स्वच्छ भारत मिशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसी प्रकार जिले के सभी जनपदों में कलस्टर लेवल पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए गए।

उल्लेखनीय है कि, विगत कई दिवसों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले को प्राप्त लक्ष्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए जिले की सभी जनपदों में क्लस्टर लेवल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा सके तथा आवासों का निर्माण समय सीमा में हो सके। इस अवसर पर इछावर एसडीएम जमीन खान, जनपद पंचायत सीईओ शिवानी मिश्रा, प्रधानमंत्री आवास प्रभारी, मनरेगा अधिकारी, उपयंत्री, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक, राजमिस्त्री का कार्य करने वाले आजीविका ग्रुप एवं हितग्राही उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- MP News: बायपास से सीधे जुड़ेंगे ये शहर, 4 लेन सड़क बनाने के लिए सरकार तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+