मध्य प्रदेश में इस इंजीनियर ने की सीएम शिवराज की नकल, चढ़ बैठा गांव वाले की पीठ पर
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी अपने बड़ों से बुरा भला सीखता है। इसकी एक मिसाल मध्य प्रदेश में देखने को मिली है।

यहां के पन्ना जिले में पुष्प अनुरोध कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत गांव के लोगों को पुष्प देकर अपने घर में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सीईओ एवं जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत में पहुंच कर लोगों को पुष्प दे रहे हैं और शौचालय बनाने की अपील कर रहे हैं ताकि गांव को स्वच्छ बनाया जा सके।
पहले की शौचालय बनाने की अपील, फिर लद गए
वहीं इसी कार्यक्रम की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें जिला पंचायत पवई में तैनात उपयंत्री अरविंद त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान गांव के लोगों को पुष्प भेंट कर शौचालय बनाने की अपील की।
उसके बाद उन्होंने गांव के ही एक शख्स की पीठ पर लद कर नाला पार किया। हालांकि नाले में पानी घुटनो तक ही था। अगर अरविंद चाहते तो जूते मोजे निकाल कर आसानी से नाला पार कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

अपने ही फेसबुक वॉल पर साझा की तस्वीर
इतना ही नहीं उपरोक्त तस्वीर जिसमें आप उपयंत्री को पीठ पर लदा देख रहे हैं वो खुद उन्होंने ही अपने फेसबुक वॉल पर साझा की थी।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान पुलिस वालों की गोदी में बैठकर नाला पार किया था, जिसकी तस्वीर वायरल होने पर उनकी खासी किरकिरी हुई थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से यह सफाई आई थी कि शिवराज को पानी के जहरीले जानवरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications