कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के खिलाफ MP हाईकोर्ट में याचिका, सिख संगठन ने बैन करने की मांग

Kangana Ranaut Film Emergency: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के कारण इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई है। वहीं, अब इमरजेंसी फिल्म के विरोध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर कंगना की फिल्म इमरजेंसी को बैन करने की मांग की गई है। यह मांग सिंह संगठन ने की है। सिख संगठन की याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सोमवार 02 सितंबर को सुनवाई करेगा।

Kangana Ranaut Film Emergency

कंगना रनौत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका पर बनाई गई इस फिल्म को फिलहाल सेंसर बोर्ड से भी मंजूरी नहीं मिली है। 6 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने विवाद खड़ा कर दिया है।

जबलपुर सिख संगत का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एनएस रूपरा ने कहा कि उन्होंने फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। उन्होंने कहा, 'याचिका पर 2 सितंबर को सुनवाई होगी।'

उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। संगत का तर्क है कि फिल्म सिख समुदाय के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है और सामाजिक हितों को नुकसान पहुंचा सकती है।

उनका कहना है कि इस फिल्म में चार सिख हिंदुओं को गोली से भूनते दिखाए गए हैं। सिखों का रूप वीभत्स और खतरनाक बताया है, यह पूरी तरह से गलत है। खबर के मुताबिक, याचिका में कंगना के अलावा सेंसर बोर्ड, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को पक्षकार बनाया गया है।

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर लगाई गई रोक
बता दें कि फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होना है। हालांकि, कंगना ने कहा है कि फिल्म पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी नहीं मिली है।

कंगना को मिल रही धमकियां
कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने X हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में कंगना ने कहा कि जान से मारने की बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं। सेंसर बोर्ड वालों को भी धमकियां मिल रही हैं। हम पर यह प्रेशर है कि इंदिरा गांधी की हत्या न दिखाएं, भिंडरावाले को न दिखाएं, पंजाब दंगे न दिखाएं।

जबलपुर में हुआ विरोध-प्रदर्शन

कंगना ने आगे लिखा कि मुझे नहीं पता कि फिर क्या दिखाएं। पता नहीं क्या हुआ कि अचानक से फिल्म को ब्लैक आउट कर दिया गया। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। देश में जो हालात हैं, उसे देखकर मुझे बहुत बुरा लग रहा है।' आपको बता दें कि कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर जबलुपर में शुक्रवार को सिख समुदाय के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। साथ ही, फिल्म पर बैन लगाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+