मध्य प्रदेश: कार्यक्रम में पहुंचे विधायक को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, गुस्साए विधायक का वीडियो वायरल
इंदौर। जैसे-जैसे मध्य प्रदेश के चुनाव नजदीक आ रहे हैं जनप्रतिनिधियों को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वाक्या मंगलवार को इंदौर के तुलसी नगर में सामने आया। यहां रहवासी संघ की बैठक में कॉलोनी के लोगों ने मंच पर बैठे स्थानीय भाजपा विधायक महेन्द्र हार्डिया का उनके सामने ही विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि विधायक महेन्द्र हार्डिया नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे।

उनकी नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि कार्यक्रम के आयोजन के साथ उनकी खासी देर तक बहस होती रहीं। वहीं उन्हें वापस कार्यक्रम में लाने के लिए जतन किए जाने लगे। लेकिन फिर भी कॉलोनी के लोगों का विरोध जारी रहा। दरअसल, तुलसी नगर अवैध कॉलोनी है, जिसे अब तक वैध नहीं किया गया है और इसी बात को लेकर यहां के रहवासी पिछले कई दिनों से मांग कर रहे है।
चूंकी अब मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। लेकिन इस लिस्ट में तुलसी नगर का नाम नहीं आया है। इसी बात का गुस्सा विधायक के सामने फूट पड़ा। हालाकि, इस घटना के थोड़ी देर बाद विधायक मान गए और आगे का पूरा कार्यक्रम सपन्न हुआ। विधायक की नाराजगी का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर विधायक ने सफाई दी है, कि उनका नाराज होना लाजमी था। क्योंकि लोगों को प्रक्रिया के बारे में ही जानकारी नहीं है। तुलसी नगर को वैध करने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए अधिकारियों से बात भी हो गई है। लेकिन कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है और विधायक के इस विडियों को जमकर वायरल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- यूपी: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्तियां, यहां और इस तरह से करें आवेदन












Click it and Unblock the Notifications