Sehore News: रेहटी में पदस्थ पटवारी सचिन यादव ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
MP News: लोक आयुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा आज, 26 जून 2024 को सीहोर जिले की रेहटी तहसील में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के पटवारी सचिन यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में 15,000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
आवेदक एक अधिवक्ता और कृषक थे, जिन्होंने लोकायुक्त भोपाल के एस पी मनु व्यास को शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उनकी खेती की 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन ग्राम बोरदी तहसील रेहटी में है, जिसकी रजिस्ट्री और नामांतरण की कार्यवाही तहसीलदार रेहटी द्वारा करवा चुके हैं।

इस जमीन के बटान, सीमांकन और खसरा अपडेट के लिए आवेदक से प्रभारी पटवारी सचिन यादव ने 25,000 रुपयों की रिश्वत की मांग की थी, जिसे आवेदक ने नहीं दिया। इस पर आवेदक की शिकायत पर लोक आयुक्त भोपाल ने गठित दल द्वारा आज कार्यवाही की गई, और प्रभारी पटवारी सचिन यादव पुत्र देवेश यादव (उम्र 40 वर्ष) को हल्का 44 और हल्का 6 के प्रभारी पटवारी नारायण सिटी कॉलोनी, नसरुल्लागंज, में पकड़ा गया।
रिश्वत लेने की यह राशि आरोपी ने तहसील कार्यालय रेहटी के अपने कार्यालय के सामने परिसर में शिकायतकर्ता से ली थी। इस घटना के संबंध में शिकायतकर्ता का इशारा देखते ही, लोक आयुक्त दल में डी एस पी अनिल बाजपेई, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आर राजेंद्र पावन, प्रधान आर रामदास कुर्मी, आर मनमोहन साहू, हेमंत ठाकुर, और हिम्मत सिंह शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications