जुए में जीते सबके पैसे तो उसकी हत्या करके सब दोस्त अपने-अपने पैसे लेकर भाग गए

Panna News, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई कि वह जुआ में सब दोस्तों के रुपए जीत गया था। गोली मारकर उसकी हत्या कर सारे दोस्त अपने-अपने रुपए लेकर भाग गए। हत्या की वारदात का शिकार सुमन उर्फ अंशुल पन्ना जिले के बृजपुर थाना इलाके के गांव पहाड़ी खेरा का रहने वाला था। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह जुआ में रुपए जीत लेना सामने आया है हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।

panna young man shot dead by friends For money

जानकारी के अनुसार पहाड़ी खेरा के पास ढाबा में सुमन राज मिश्रा अपने तीन दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था, जिसमें सुमन सबके पैसे जीत गया। रुपए जीतने की बात को लेकर विवाद हो गया तो उसके गोली मारकर तीन दोस्त अपने अपने रुपए लेकर वहां से भाग गए।

गोली सुमन के सीने में लगी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक के अंकित शर्मा ने बताया कि जुआ खेलते खेलते ही इनके बीच झगड़ा हो गया था। वह पूरे पैसे जीत गया था। जीते हुए पैसे वापस लेने के लिए इसी के दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके पास से रुपए व मोबाइल छीनकर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+