Panna Tiger Reserve: नौरादेही के बाद पन्ना से आई खुशखबरी, पी 234 ने जन्में दो शावक

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-234 अपनी मां की तरह सुपर मॉम बनने की राह पर चल रही है। उसने पांचवी दफा शावकों को जन्म दिया है। वह बीते रोज नाइट सफारी के दौरान दो शावकों संग नजर आई है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन P-234 ने शावकों को दिया जन्म

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते रोज नौरादेही अभयारण्य में 4 शावकों के जन्म की खबर के पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 ने दो शावकों को जन्म दिया है। बाघिन बीते रोज नाइट सफारी के दौरान अकोला रेंज में शावकों के साथ देखी गई है।


पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला बफर जोन को अपनी टेरेटरी बनाने वाली बाघिन पी-234 पांचवी बार मां बनी है। नाइट सफारी के दौरान पर्यटकों ने उसके दो शावकों के साथ कैमरे में कैद किया है। बता दें कि अभी तक पीटीआर की बाघिन पी-151 अपने 4 शावकों और पी-141 दो शावकों के साथ ही नजर आ रही थी। बीते छह महीने में यह तीसरी बाघिन है जो मां बनी है। शावकों की उम्र 3 से 4 महीने बताई जा रही है।

Recommended Video

    पन्ना: सड़क पर आए बाघ, देखते ही देखते हो गए पसीना पसीना

    बाघिन पी-234 पांचवी दफा मां बनी है
    पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार अकोला बफर जोन इलाके के अधिकांश टाइगर बाघिन पी-234 की ही संतानें हैं। इसी बाघिन ने यहां बाघों के कुनबे को आबाद किया है। बता दें कि पीटीआर की मदर आफ टाइगर के नाम से पहचानी जाने वाली पहली बाघिन टी-2 पहली दफा मार्च 2009 में कान्हा से लाई गई थी। बाघिन पी-234 उसी पहली बाघिन टी-2 की संतान है। यह बाघिन पांचवी दफा मां बनी है। वर्तमान में पन्ना में करीब 80 से 85 के आसपास बाघ परिवार के सदस्य मौजूद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+