Panna Tiger Reserve: झाड़ियों में छिपे भालुओं का इंसानों पर हमला, चेहरे और हाथों का मांस नोच ले गए
Panna Tiger Reserve में जब तक जंगली इलाके में जनवरों द्वारा इंसानों पर हमला कर दिया जाता है। बीते रोज पीटीआर की हिनोता बीट के अंतर्गत लालमाटी खेत के सामने वन एरिया में जलाऊ लकड़ी बीन रहे ग्रामीणों पर जंगल से गुजर रहे भालुओं के एक समूह ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने काफी बचने का प्रयास किया, लेकिन दो महिलाएं व दो पुरुष पर भालुओं ने पंजों और दांतों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पास के ग्रामीण समूह में दौड़कर आए और भालुओं पर पत्थर लकड़ी फेंककर उन्हें भगाया। हमले में घायलों को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

झुंड में चार भालू साथ चल रहे थे, उन्हीं ने हमला कर दिया
पन्ना अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल गंगू कोंदर, गंगा कोंदर, मोहन कोंदर, लाडली कोंदर को शरीर में काफी चोटें आई हैं गंगा कोंदर का तो चेहरा इतनी बुरी तरह नोच दिया किया उसके माथे से लेकर गले तक एक तरफ का मांस ही गायब हो गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई हैं। इनके साथ अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि भालू झाड़ियों के पीछे से अचानक निकले और हमला कर दिया, जिससे हमें भागने तक का मौका नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने भालुओं को भगाने के बाद वन विभाग को सूचना दी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मादा भालू बच्चों के साथ होगी, तभी हमला करती है
भालुओं के खतरनाक तरीके से हमला करने और लोगों के बुरी तरह घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे हिनोता बीट के रेंजर अजीत ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मादा भालू जब बच्चों के साथ होती है तो वह काफी हिंसक हो जाती हैं। उसी ने इन पर हमला किया होगा। मादा भालू ही झुंड में अधिकांशतः होती है।
रानीगंज पहाड़ी पर पति-पत्नी को जिंदा खा गया था भालू
पन्ना टाइगर रिजर्व इलाके से सटे रानीगंज मोहल्ला के पीछे स्थित पहाड़ी पर मंदिर से दर्शनकर लौट रहे एक दपंति पर भालू ने हमला कर दिया था। घटना में काफी प्रयास के बाद भी भालू नहीं भागा और दोनों पति-पत्नी को मारकर आधो से ज्यादा खा गया था। इलाके के उत्तर वनमंडल इलाके में भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें भालू के हमले में लोग घायल हो चुके हैं। बता दें कि जंगल से सटे गांवों के लोग इन जंगलों में रोजी-रोटी की तलाश में लकड़ी बीनने या अन्य काम से आते-जाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications