Panna Tiger Reserve: बाघों की प्यास... 'शावकों' की मस्ती, उछलकूद ने पर्यटकों को दीवाना बनाया
पन्ना के जंगलों पर राज करने के लिए नए वनराज आ गए हैं। बाधिन पी-151 और बाघिन पी-141 के कुल छह शावक इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व की शान बने हुए हैं। इनकी अठखेलियों की तस्वीरें पर्यटकों का मन मोह रही हैं।

बाघ और उसके शावकों को नजदीक से देखना, उनकी मौजूदगी जंगल के बीच महसूस करना लोगों को रोमांचित करता है। पन्ना टाइगर रिजर्व में मड़ला रेंज में दो बाघिन और छह शावकों की मस्ती पर्यटकों को खूब लुभा रही है। बाघिन और शावक करीब 4 महीने से पर्यटकों के आसपास खुलकर घूमते नजर आते हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों की काफी मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां टाइगर सफारी के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच बाघिन पी-151 के 4 शावक और बाघिन पी-141 के दो शावक धमाल मचाए हैं। सैलानी भी बेआवाज घंटों इनके बीच रहकर रोमांचित हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में मड़ला रेंज पर्यटकरों और टाइगर सफारी के लिए आने वाले सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां पर बाघिन पी-151 के 4 शावक और पी-141 के दो शावकों की मस्ती, उछलकूद खूब लुभा रही हैं। आए दिन इनकी नई-नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में गर्मी बढ़ने से ये शावक अपनी मां के साथ पोखर में एक साथ पानी पीते कैमरे में कैद हुए हैं। मां के साथ शावकों की अठखेलियां देखने के लिए पर्यटक घंटो एक ही स्थान पर डेरा जमाए रहते हैं।
Recommended Video
बाघों के स्वभाव के विपरीत व्यवहार कर रहीं बाघिन
पन्ना टाइगर रिजर्व में बीते चार महीनों के दौरान मड़ला रेंज में बाघिन पी-151 और इसके आसपास के इलाके में ही मौजूद बाघिन पी-141 बाघों के स्वभाव के विपरीत व्यवहार कर रही हैं। दरअसल ये दोनों बाघिन अपने शावकों को काफी कम उम्र से जंगल में घुमाते हुए पर्यटकों के आसपास से बैखोफ घूम रही हैं। कई दफा तो बाघिन और उनके शावक पर्यटक वाहनों के काफी नजदीक पहुंच जाते हैं। आए दिन पर्यटकों द्वारा लिए गए इनके ढेरों वीडियो-फोटो वायरल हो रहे हैं। जबकि बाघिन का स्वभाव होता है कि वह अपने शावकों को इंसानों और जंगल के अन्य जानवरों से छिपाकर रखती है, जब तक वे शिकार करने के तौर तरीके सीखने के लायक नहीं हो जाते हैं, लेकिन पन्ना की इन दो बाघिन बिंदास तरीके से शावकों को पर्यटकों के आसपास घुमाती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications