Panna: हीरों का अवैध उत्खनन रोकने गए वनकर्मियों को भीड़ ने खदेड़ा

Panna जिले में इन दिनों हीरों के लालच में हजारों लोग रुंझ नदी किनारे, पहाड़ और जंगल में मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग के लिए मुसीबत बने इन लोगों को भगाने टीम पहुंची थी, लोगों ने वन विभाग की इस टीम को ही खदेड़ दिया।

Panna: हीरों का अवैध उत्खनन रोकने गए वनकर्मियों को भीड़ ने खदेड़ा

पन्ना जिले में रुंझ नदी पर सिंचाई के लिए डैम बनाया जा रहा हैं। यह नदी हीरों की नदी के नाम से पहचानी जाती है और लोगों को पहले नदी की तलहटी में हीरे मिलते रहे हैं। डैम के लिए खोदी गई मिट्टी में हीरों के लालच में यहां आसपास के लोग पहुंचे थे। वर्तमान में यहां करीब 20 हजार लोग नदी किनारे, डैम के आसपास, पहाड़ और जंगल में यूपी तक के लोगों के परिवार के परिवार डेरा जमाए हैं। पहाड़, जंगल तो नष्ट कर रही रहे, नदी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीम रविवार को इन लोगों को यहां से हटाने पहुंची थी। करीब 40 से 50 वनकर्मी यहां पहुंचे। पहले तो लोगों को डंडे के जोर पर हटा दिया गया, लेकिन एकदम से हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्हें वनकर्मियों को ही भीड़ ने यहां से खदेड़ दिया।

Panna: हीरों का अवैध उत्खनन रोकने गए वनकर्मियों को भीड़ ने खदेड़ा

टीम ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने
वन विभाग की टीम ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन हीरा मिलने की आस और लालच के कारण लोग किसी भी तरह ये मानने को तैयार नहीं हुए। जब टीम ने डंडे के जोर पर इनको भगाने का प्रयास किया तो मौके पर सैकड़ों लोग आ गए और टीम पर उल्टा वापस जाने के लिए दबाव बनाने लगे। हालत यह हो गई कि टीम को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस मामले में डिफेंसिव दिख रहे वन विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+