बागेश्वरधाम के शिष्य ने वीडियो बनाया, कहा-गुरु में जा रहा हूं, जीने की इच्छा नहीं है, फिर सपत्नीक गोली मार ली
पन्ना के व्यापारी संजय सेठ ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी थी। शाम को उनके परिजन ने सोशल मीडिया पर उनका मौत से पहले बना गया वीडिया और सुसाइड नोट वायरल किया है। लोग पैसा नहीं लौटा रहे थे।

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को गुरु मानने वाले पन्ना के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ ने पहले पत्नी और फिर खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके परिजन ने शाम को संजय द्वारा सुसाइड से पहले बनाया एक वीडियो और सुसाइड नोट वायरल किया हैं। इसमें वे कह रहे हैं कि गुरु मैं जा रहा हूं, अब जीने की इच्छा नहीं रही, आप सनातन की अलख जगाते रहना। वीडियो में संजय ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं जो उनका करीब 80 से 90 लाख रुपए डकार गए और दे नहीं रहे थे, जिस कारण आहत होकर संजय ने सपत्नीक जान दे दी।

व्यापारी संजय ने वीडियो में क्या कहा, पढ़िए...
व्यापारी संजय सेठ ने जान देने से पहले दो वीडियो बनाए थे इसमें वे कह रहे हैं कि...'गुरु माफ करना आपका चेला कमजोर पड़ गया। आप बहुत शक्तिशाली हैं... आप सनातन की अलख जलाते रहना। मैं जा रहा हूं, अब जीने की इच्छा नहीं है। जो भी मेरी बेटी की शादी करे, धूमधाम से करना। मेरे और मेरी पत्नी के अकाउंट में लगभग 29 लाख रुपए हैं। बेटी की शादी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कर्जदार पैसे दे देंगे, बेटी की शादी में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक खर्च करना। सब लोग मुझे माफ कर देना।'
Recommended Video

वीडियो में सुसाइड नोट दिखाया, एक फोटो में पीछे पत्नी भी सिसकती दिख रहीं
संजय सेठ के खुदकुशी से पहले के दूसरे वीडियों में वे अपने हाथ में एक कागज लिए दिख रहे हैं। इसमें 10 लोगों के नाम लिखे हैं, जिनके नाम के पहले लाखों रुपए की राशि लिखी है जो उन्हें उन लोगों से लेना है तो नाम के बाद संबंधित लोगों के मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें उनके पीछे लाल साड़ी में उनकी पत्नी पीठ किए मुहं दबाए बैठी हैं। संजय ने वीडियो व सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम भी लिखे हैं, जिनको पैसे देना हैं। उनके और पत्नी के बैंक अकाउंट में 29 लाख रुपए व लॉकर में बेटी की शादी के लिए जेवर और पैसे रखे होने की बात भी वे बता रहे हैं।
पन्ना का प्रतिष्ठित व समृद्ध माना जाता है सेठ परिवार
शहर के लोगों द्वारा पैसे लेकर वापस न करने से परेशान होकर पत्नी और खुद की जान देने वाले पन्ना के संजय सेठ का परिवार नगर में खासा प्रतिष्ठित परिवार है। प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी स्व. रतन सेठ के दो बेटों में से संजय छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई पप्पू सेठ भी कपड़ा व्यापारी हैं। संजय भी कपड़े का कारोबार करते थे। मृतक संजय और उनकी पत्नी मीनू सेठ के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा अर्थव व बेटी राशि हैं। अंतिम वीडियो में वे लेनदारों से उनके बच्चों को पैसा वापस लौटाने और भाई से बेटी की शादी धूमधाम से करने और 50 लाख से एक करोड़ रुपए खर्च करने की गुजारिश भी करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications